scriptmp by election: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, 30 को मतदान, 2 नवंबर को परिणाम | mp by election 2021 voting day 30 october | Patrika News

mp by election: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, 30 को मतदान, 2 नवंबर को परिणाम

locationभोपालPublished: Oct 26, 2021 05:19:47 pm

Submitted by:

Manish Gite

mp by election 2021- बुधवार शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, फिर घर-घर होगा जनसंपर्क…। सक्रिय है भाजपा-कांग्रेस…।

by-election.jpg

khandwal-nagar-parishad-ward-by-election-last-day-of-campaigning

भोपाल। तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए चुनाव-प्रचार अंतिम दौर में हैं। बुधवार शाम को प्रचार का शोर भी थम जाएगा। इसके बाद घर-घर संपर्क किया जा सकेगा। इधर, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कई सभाएं की हैं। दोनों तरफ से दावे और वायदे किए गए हैं। एक-दूसरे की खामियां गिनाई गई हैं, वहीं जमकर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चला है। इस बीच मतदाता शांत हैं। जो सिर्फ मतदान वाले दिन ही बोलेगा।

 

खंडवा में ठहरे शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को खंडवा के दौरे पर हैं, उन्होंने कल वहीं विश्राम किया। कई कार्यकर्ताओं के घर भी गए। किसी के घर चाय पीने गए तो किसी के घर खाना खाने। इस दौरान चुनाव पर चर्चा की गई। शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा के दादाजी धाम में पूजा-अर्चना की।


By Election 2021: आंकड़े दे रहे भाजपा-कांग्रेस को चुनौती

 

कांग्रेस ने लगाए कई आरोप

इधर, कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर धनबल और प्रशासन के दबाव में चुनाव जीतने की तैयारी की बात कही है। कमलनाथ ने कहा है कि शिवराज के झूठ का घड़ा अब भर चुका है भाजपा के लोग सोचते हैं कि वह सभी को खरीद सकते हैं, लेकिन सभी बिकाऊ नहीं हैं।

 

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से मांग

इधर, कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं चुनाव कार्य के प्रभारी जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कई मांग की है। इस संबंध में पत्र लिखा गया है। जिसमें कई मांगें हैं।


1. चुनाव प्रचार की समय सीमा 27 अक्टूबर को सायं 6 बजे के बाद प्रतिबंधित हों। कांग्रेस का आरोप है कि बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता नेता रुककर मतदान प्रभावित करने की योजना बना रहे हैं।
2. मतदान दिवस के दो दिन पहले से ही शराब दुकानों को बंद कर दिया जाए।
3. 30 अक्टूबर को संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पेरा मिलिट्री फोर्स की व्यवस्था की जाए।
4. मतदान के मद्देनजर मतदान केंद्रों के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएं।
5. मतदान दिवस को उपचुनाव वाले प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त हों।

खंडवा लोकसभा सीट

कांग्रेस प्रत्याशी-राजनारायण सिंह पूरनी
भाजपा प्रत्याशी- ज्ञानेश्वर पाटिल

रैगांव विधानसभा सीट (एससी)

कांग्रेस प्रत्याशी- कल्पना वर्मा
भाजपा प्रत्याशी- प्रतिमा बागरी

जोबट विधानसभा सीट (एसटी)

भाजपा प्रत्याशी- सुलोचना रावत
कांग्रेस प्रत्याशी- महेश पटेल
पृथ्वीपुर विधानसभा सीट

भाजपा प्रत्याशी- डा. शिशुपाल सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी- नितेंद्र सिंह राठौर

30 को मतदान, 2 नवंबर को परिणाम

प्रदेश की चारों सीटों पर मतदान 30 अक्टूबर को होगा और 2 नवंबर को मतगणना होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो