
MP By-Election 2024 :मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ के बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के प्रचार दौरे रद्द हो गए हैं। बताया गया कि, स्वास्थ्य कारणों के चलते कमल नाथ के चुनावी कैंपेन से जुड़े दौरे कैंसिल करने पड़े हैं। आपको बता दें कि कमलनाथ 4 दिवसीय दौरे पर प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करने वाले थे। आज सुबह अचानक उनके ये सबी कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं।
आपको बता दें कि कि कमलनाथ सूबे के बुधनी और विजयपुर विधानसबा के अग अलग क्षेत्रों में जनसभा और रैलियां करने वाले थे। वे 5 और 6 नवंबर 2024 को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जन सभाओं को संबोधित करने वाले थे। लेकिन, सोमवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उनके ये दोनो दौरों से जुड़े कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।
04 नवंबर 2024 यानी आज कमलनाथ को भोपाल आगमन करना था।
05 नवंबर 2024 की सुबह 11 बजे वो सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहटी में जनसभा को संबोधित करने वाले थे।
05 नवंबर 2024 को दोपहर 12.15 बजे बुधनी विधानसभा के ही भेरूंदा में वो एक और जनसभा को संबोधित करने वाले थे।
06 नवंबर को सुबह 10.30 बजे वो श्योपुर में स्व सत्यभान सिंह चौहान के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचते।
06 नवंबर 2024 को यानी इसी दिन सुबह 11.15 बजे करहल, विधानसभा विजयपुर जिला श्योपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचते।
एमपी की दो विधानसभा बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता ताकत झोकेंगे। आज 4 नवंबर को पूर्व केंद्रीय अरुण यादव कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे हैं। यही नहीं, पार्टी के स्टार प्रचार सचिन पायलट भी बुधनी सीट पर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने जाएंगे। वो 9 और 10 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में हुंकार भरेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 6, 7 और 8 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में जनसभा करेंगे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने चुनावी मैदान में उतरेंगे।
Updated on:
04 Nov 2024 04:44 pm
Published on:
04 Nov 2024 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
