script

कांग्रेस के बाद भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन्हें मिली जगह

locationभोपालPublished: Oct 09, 2021 05:35:52 pm

Submitted by:

Manish Gite

mp by election- कांग्रेस के बाद भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची…।

bjp.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया, उमा भारती, फग्गन सिंह कुलस्ते, मुरलीधर राव, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र सिं प्रधान भी शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। शनिवार को जारी सूची में 6 केंद्रीय मंत्रियों को स्टार प्रचारक बनाया है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

भाजपा ने भी 20 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने भी 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें खास बात यह थी कि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में सिर्फ मुकुल वासनिक को ही स्टार प्रचारक बनाया गया था। कांग्रेस की सूची में गांधी परिवार का भी कोई सदस्य शामिल नहीं था।

bjp_inside.png
देखें भाजपा की सूची

जिन नेताओं को भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है, इनमें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिव प्रकाश, मुरलीधर राव, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, वीरेंद्र कुमार खटिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राकेश सिंह, ओमप्रकाश धुर्वे, सुधीर गुप्ता, लाल सिंह आर्य, सुहास भगत, हितानंद शर्मा शामिल हैं।

bjp_list.png

देखें कांग्रेस की सूची

शुक्रवार रात को जारी हुई कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में मुकुल वासनिक, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, संजय कपूर, कुलदीप इंदौरा, अजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, मुकेश नायक, सिद्धार्थ कुशवाह, आरिफ मसूद, ओंकार सिंह मरकाम, गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, विक्रांत भूरिया, अर्चना जायसवाल शामिल हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84anhr

ट्रेंडिंग वीडियो