scriptBy Election: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गजों के नाम शामिल | mp by election congress star campaigners list | Patrika News

By Election: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गजों के नाम शामिल

locationभोपालPublished: Oct 08, 2021 10:25:18 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश के उपचुनाव के लिए मध्यप्रदेश के बाहर का सिर्फ एक नेता शामिल…।

grey.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और सुरेश पचौरी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस सूची में मध्यप्रदेश के बाहर का कोई नेता शामिल नहीं किया गया है। वहीं इस सूची में गांधी परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं है।

मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल ने यह सूची जारी की।

 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुरेश पचौरी और कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, मुकेश नायक, सिद्धार्थ कुशवाह, अजय सिंह, विक्रांत भूरिया और अर्चना जायसवाल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इस सूची में सिर्फ मुकुल वासनिक ही ऐसे प्रचारक हैं, जो मध्यप्रदेश के बाहर के हैं।

 

By Election 2021: भाजपा ने भी घोषित किए अपने उम्मीदवार, देखें सूची

 

खंडवा लोकसभा सीट

खंडवा लोकसभा सीट पर इससे पहले नंदकुमार सिंह चौहान भाजपा के सांसद थे। उनका कोरोना से निधन हो गया था।

 

रैगांव विधानसभा सीट (एससी)


सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से पहले भाजपा के जुगल किशोर बागरी विधायक थे। 10 मई को उनका कोरोना से निधन हो गया था, तभी से यह सीट खाली थी।

 

 

जोबट विधानसभा सीट (एसटी)

अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी) सीट से कलावती भूरिया कांग्रेस की विधायक थी। 24 अप्रैल को उनका कोरोना से निधन हो गया था। यह सीट आदिवासी बहुल क्षेत्र की है। इसलिए कांग्रेस इस सीट के जरिए अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम कर रही है। कलावती भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ से विधायक कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं।

 

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रहे ब्रजेंद्र सिंह राठौर का भी कोरोना से निधन हो गया था। कांग्रेस ने यहां से उन्हीं के बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है।

30 को मतदान, 2 नवंबर को परिणाम

प्रदेश की चारों सीटों पर मतदान 30 अक्टूबर को होगा और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो