scriptउपचुनाव को लेकर सक्रिय हुए राजनीतिक दल, चुनावी दौरों के बीच कांग्रेस ने जारी किया थीम सांग | mp by election congress will enter the field with this theme song | Patrika News

उपचुनाव को लेकर सक्रिय हुए राजनीतिक दल, चुनावी दौरों के बीच कांग्रेस ने जारी किया थीम सांग

locationभोपालPublished: Sep 18, 2020 04:22:09 pm

Submitted by:

Manish Gite

‘मध्यप्रदेश पुकारे दिल से, कमलनाथ फिर से’ थीम पर बना वीडियो सांग जारी…।

congress.jpg
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। कोरोनाकाल के दौरान भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार को उज्जैन के दौरे पर हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दो दिनों के लिए ग्वालियर क्षेत्र के दौरे पर हैं। दोनों ही पार्टियां उपचुनाव वाले क्षेत्रों को कवर करने में जुट गए हैं। इस बीच, कमलनाथ के ग्वालियर दौरे से पहले कांग्रेस ने एक थीम सांग भी जारी किया है।

 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस का थीम सांग रिलीज हो गया है। इस थीम सांग से एक तरफ कांग्रेस ने अपनी पार्टी के बागी नेताओं पर निशाना साधा है, वहीं 15 माह की कमलनाथ सरकार की जनकल्याण के कार्यों को भी बताने का प्रयास किया है।

 


मध्यप्रदेश पुकारे दिल से, कमलनाथ फिर से

इस थीम को लेकर कांग्रेस फिर उपचुनाव के मैदान में उतर आई है। इसी थीम के जरिए वो अपने पक्ष में माहौल बनाना चाहती है। वहीं कमलनाथ सरकार के दौरान किए गए कार्यों का एक छोटा सा ब्योरा भी पेश किया जा रहा है, जहां बिजली बिल संबंधी, युवाओं के रोजगार, मिलावटखोर और माफिया पर कार्रवाई का जिक्र किया जा रहा है।

 

https://twitter.com/INCMP/status/1306789776087904256?ref_src=twsrc%5Etfw
मध्य प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉंग-

गद्दारों का छोड़ के साथ,
कांग्रेस का थामो हाथ,
एमपी पुकारे दिल से,
लाओ कमलनाथ फिर से..!
मध्य प्रदेश पुकारे दिल से, कमलनाथ फिर से…!

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 28 रिक्त हुए विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन चुनाव आयोग ने नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चुनाव को पूरा कराने को कहा है। संभवतः यह उपचुनाव बिहार चुनाव की तारीखों के साथ संपन्न हो जाएंगे।

 

यह है गणित

देश में अब तक का इसे सबसे बड़ा उपचुनाव माना जा रहा है। यह उपचुनाव एक साथ 28 सीटों पर होंगे। इस उपचुनाव में भाजपा को सत्ता में बने रहने के लिए 10 से 20 सीटों की जरूरत है। वहीं कांग्रेस को 28 में से 28 सीटें जीतना जरूरी है। कारोनाकाल के तनाव और खतरे के बीच यह उपचुनाव बड़ा ही दिलचस्प भी रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो