भोपाल

शुरुआती रूझानों में बहुमत की तरफ भाजपा, इन सीटों पर मिली बड़ी बढ़त

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर मतगणना जारी है।

भोपालNov 10, 2020 / 09:39 am

Pawan Tiwari

शुरुआती रूझानों में बहुमत की तरफ भाजपा, इन सीटों पर मिली बड़ी बढ़त

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में भाजपा को बढञत मिलती दिख रही है। प्रदेश की 28 सीटों में से अभी कर 25 सीटों के रूझान आए हैं जिसमें से भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। भाजपा करीब 17 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

इन सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे
सांची सीट से मंत्री प्रभुराम चौधरी आगे
ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर आगे
ग्वालियर पूर्व से मुन्ना लाल गोयल आगे
नेपानगर से भाजपा की सुमित्रा देवी कास्डेकर आगे
मलहरा सीट से भाजपा के प्रद्युमन सिंह लोधी आगे
सांवेर से भाजपा के तुलसी सिलवाट आगे
मंदसौर की सुवासरा सीट से भाजपा के हरदीप सिंह डंग आगे
सुरखी विधानसभा सीट से गोविंद सिंह राजपूत आगे
बदनावर विधानसभा सीट से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे
डबरा विधानसभा सीट से इमरती देवी आगे
मांधाता विधानसभा से भाजपा के नारायण पटेल आगे।
ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।
बमोरी से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे।
अशोकनगर सीट से जजपाल सिंह जज्जी आगे।

Home / Bhopal / शुरुआती रूझानों में बहुमत की तरफ भाजपा, इन सीटों पर मिली बड़ी बढ़त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.