scriptभाजपा और कांग्रेस के संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव, बदल सकते हैं पार्टी अध्यक्ष ! | MP: can be major changes in the organization of BJP and Congress | Patrika News

भाजपा और कांग्रेस के संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव, बदल सकते हैं पार्टी अध्यक्ष !

locationभोपालPublished: Nov 19, 2019 02:34:59 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है।

भाजपा और कांग्रेस के संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव, बदल सकते हैं पार्टी अध्यक्ष !

भाजपा और कांग्रेस के संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव, बदल सकते हैं पार्टी अध्यक्ष !

भोपाल. मध्यप्रदेश में अब पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। लेकिन इन चुनावों से पहले मध्यप्रदेश की सियासत में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा और कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश में जनवरी से मार्च के बीच में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हो सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इन चुनावों से पहले प्रदेश के दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के संगठन में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कमल नाथ प्रदेश के सीएम बने। कमल नाथ अभी मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। खुद मुख्यमंत्री कमल नाथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि मध्यप्रदेश में जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी के वरिष्ठों नेताओं से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी मुलाकात भी कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे है। वहीं, और कई नेता भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अपना दावा पेश कर चुके हैं।
भाजपा में हो रहे हैं संगठन चुनाव
मध्यप्रदेश भाजपा के भी संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन के चुनाव हो रहे हैं। इन चुनाव के माध्यम से मंडल अध्यक्ष का चयन किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही कई जिलों के जिला अध्यक्षों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
क्या प्रदेश अध्यक्ष भी बदलेगा?
मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राकेश सिंह को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में विधानसभा और प्रदेश में लोकसभा चुनाव भी हो चुके हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अभी किसी तरह की स्पष्ट स्थिति नहीं है कि मध्यप्रदेश में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदला जाएगा या नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो