भोपाल

कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम कमलनाथ ने कहा- पहले से तय थी हमारी हार, पर भाजपा क्या हुआ

कमलनाथ ने कहा- हमारी हार तय थी।

भोपालFeb 11, 2020 / 03:00 pm

Pawan Tiwari

कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम कमलनाथ ने कहा- पहले से तय थी हमारी हार, पर भाजपा क्या हुआ

भोपाल. दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। मतगणना के शुरुआती रूझानों में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी सीट पर बढ़त में नहीं हैं। शुरुआती रूझानों के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस का खाता खउलता नहीं दिखाई दे रहा है। दिलली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है।
https://twitter.com/hashtag/DelhiElection2020?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
क्या कहा कमलनाथ ने?
भोपाल में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- दिल्ली में कांग्रेस के स्थिति के बारे में हमें पहले से ही जानकारी थी। कमलनाथ ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन से ज्यादा भाजपा पर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा- हम पहले से ही इसके बारे में जानते थे। सवाल है – बीजेपी का क्या हुआ जो बड़े-बड़े दावे कर रही थी?
शिवराज ने भी साधा निशाना
कांग्रेस के प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तंज कंसा है। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया है। पता ही नहीं चला कांग्रेस कहां चली गई। शिवराज ने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत अभी जो दिखाया जा रहा है उसमें बढ़त हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणाम आने दीजिए हम बहुत अच्छी स्थिति में होंगे। हमारी सीटें कई गुना बढ़ रही हैं। इस बार हमारे वोट प्रतिशत में करीब 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। अभी भी हम उम्मीद कर रहे हैं कि सीटों के बीच वोटों का अंतर बहुत कम है। इसलिए हम कह रहे हैं कि अच्छे परिणाम आएंगे।

Home / Bhopal / कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम कमलनाथ ने कहा- पहले से तय थी हमारी हार, पर भाजपा क्या हुआ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.