scriptकेरल में बोले शिवराज सिंह चौहान, आतंक के अंत तक लड़ेगी भाजपा | mp cm shivraj chauhan election campaign in kerala latest news | Patrika News

केरल में बोले शिवराज सिंह चौहान, आतंक के अंत तक लड़ेगी भाजपा

locationभोपालPublished: Oct 11, 2017 10:21:35 am

Submitted by:

Manish Gite

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा अन्याय के खिलाफ तब तक लडेगी जब तक आतंक समाप्त नहीं हो जाता। बीजेपी अपराधियों को सजा दिलाने की हर कोशिश क

SHIVRAJ

breaking news,shivraj singh chouhan,atithi shikshak,atithi shikshak bhart 2017,atithi shikshak bharti september 2017,atithi shikshak news,atithi shikshak khabar,atithi shikshak mp,atithi shikshak aadesh 2017-18,shikshak,shikshak diwas,shikshak karmi

केरल में जन रक्षा यात्रा में बोले शिवराज…भाजपा तब तक लड़ेगी जब तक आतंक का अंत नहीं होता

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा अन्याय के खिलाफ तब तक लडेगी जब तक आतंक समाप्त नहीं हो जाता। बीजेपी अपराधियों को सजा दिलाने की हर कोशिश करेगी। दोषी बच न पाएं इसके लिए सारे प्रयास किए जाएंगे। वे मंगलवार को केरल के त्रिशूर से जन रक्षा यात्रा के दौरान सीएम ने यह बात कही।
चौहान ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि केरल के मुख्यमंत्री विजयन के नेतृत्व में यह सब हो रहा है। विजयन खुद एक हत्या के आरोपी हैं। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री रहने का अधिकार नहीं है। चौहान ने केरल में कम्यूनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी की ज्यादतियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वैचारिक असहमति हो सकती है लेकिन जघन्य कृत्य निंदनीय है। चौहान विमला देवी के निवास गये और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विमला देवी को कम्युनिष्ट पार्टी माक्र्सवादी के गुंडा कार्यकर्ताओं ने जिन्दा जला दिया था। चौहान ने विमला देवी के परिजनों को मदद देने का आश्वासन दिया।

सीएम के प्रचार पर कांग्रेस का हमला
इधर शिवराज सिंह चौहान के केरल चुनाव प्रचार पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि चौहान केरल की बजाय पहले मध्यप्रदेश की चिंता करें। मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जारी बयान में कहा है कि वे जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं उसमें 126 दिनों में 126 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसे में वे किस नैतिक बल से केरल चुनाव प्रचार में शामिल हो रहे हैं।
सीएम इसी माह अमरीका जाएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी अमरीका पहुंचेंगे। उन्हें पंंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को रवाना होंगे और 27 को स्वदेश आएंगे। भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया एण्ड इंडिया डायसपोरा स्ट्डीज यूएस द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म-शताब्दी पर किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो