scriptMP CM Told: If cast an evil eye on a daughter, accused was hanged | MP पहला ऐसा प्रदेश जहां बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले 87 लोगों को मिली फांसी | Patrika News

MP पहला ऐसा प्रदेश जहां बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले 87 लोगों को मिली फांसी

locationभोपालPublished: Nov 12, 2022 06:07:41 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

यह बातें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला बाल विकास विभाग के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां विभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि 'प्रदेश में पहले 1 हजार बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थीं। अब यह संख्या बढ़कर 956 हो गई है। मेरी इच्छा है कि एक हजार बेटे पैदा हों, तो एक हजार बेटियां भी जन्म लें।'

cm_in_kushabhau_in_a_program.jpg

भोपाल। 'मां, बहन, बेटियों को उनके जीवन का अधिकार दिलाना ही मेरी जिंदगी का लक्ष्य है। मध्यप्रदेश ऐसा पहला प्रदेश है, जहां तय किया गया कि अगर बिटिया को किसी ने गलत नजर से देखा, गलत हरकत की तो सीधे फांसी के फंदे पर चढ़ाया जाएगा। 87 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। दुराचारी को बख्शेंगे नहीं, इनके घर तोड़ दो...।' यह बातें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला बाल विकास विभाग के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां विभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि 'प्रदेश में पहले 1 हजार बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थीं। अब यह संख्या बढ़कर 956 हो गई है। मेरी इच्छा है कि एक हजार बेटे पैदा हों, तो एक हजार बेटियां भी जन्म लें।'

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.