कांग्रेस मास्टरस्ट्रोक : लाडली बहना का काट निकालने कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान
भोपालPublished: Oct 12, 2023 07:52:30 pm
mp assembly election 2023 कांग्रेस का ऐलान- सरकार बनीं स्कूल के हर बच्चे को मिलेगें पैसे, लाएंगे पढ़ो-पढ़ाओ योजना


,,,,
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 : सीएम शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना का कांग्रेस ने तोड़ खोज रही कांग्रेस ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। मंडला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने एक ऐसी योजना का ऐलान किया जो कि लाडली बहना योजना का तोड़ कही जाने लगी है। इस योजना के ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि 'लाडली बहना' का काट कांग्रेस ने 'भांजे-भांजियों' के जरिए ढूंढा है।