scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 11269 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 95 हजार के पार, 24 घंटे में 66 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 11269 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 95 हजार के पार, 24 घंटे में 66 की मौत

locationभोपालPublished: Apr 18, 2021 08:36:35 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 11269 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 395832 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4491 पहुंची है।

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 11269 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 395832 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4491 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1656 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87625 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1040 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 75980 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 10605 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1669 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66891 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 671 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 57681 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 8539 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 25744 हो गई है। शहर में अब तक 318 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 21217 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4209 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 23833 हो चुकी है। जबकि, 273 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 18430 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 5130 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 8074 हो गई है। इनमें से 132 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7075 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 867 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8960 हो गई है। इनमें से 126 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 6523 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2311 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7853 हो चुकी है। इनमें से 133 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 6694 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1026 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8055 हो गई है। जिले में अब तक 164 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 6465 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1426 एक्टिव केस हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6685 हो गई है। इनमें से 99 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 5278 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1308 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5885 हो गई है। इनमें से 77 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 5112 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 696 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6124 हो गई है। इनमें 38 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4647 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1439 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5640 हो चुकी है। यहां 84 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 4377 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1179 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80osop
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो