scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 12379 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 102 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 12379 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 102 की मौत

locationभोपालPublished: May 01, 2021 09:53:35 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 12379 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 575706 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5718 पहुंची है।

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12379 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 575706 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5718 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1832 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112672 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1147 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 99533 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 11992 एक्टिव केस हैं।

Must see: गांवों में मिले कोरोना के 34 हजार संदिग्ध मरीज

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1683 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91456 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 742 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 78671 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 12043 एक्टिव केसेज हैं।

Must see: कोरोना की दूसरी लहर के चलते 26 ट्रेन निरस्त

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 39487 हो चुकी है। जबकि, 370 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 30513 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8604 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 37010 हो गई है। शहर में अब तक 424 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 31387 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5199 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12915 हो गई है। इनमें से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 9609 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3155 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11648 हो गई है। जिले में अब तक 173 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 9445 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 2030 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11160 हो चुकी है। इनमें से 194 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 9162 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1804 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 10912 हो गई है। इनमें से 162 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 9943 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 807 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9468 हो गई है। इनमें से 134 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 7526 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1808 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10784 हो गई है। इनमें 53 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 8341 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2390 केस एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9098 हो चुकी है। यहां 130 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 7743 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1225 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9006 हो गई है। इनमें से 102 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 7341 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1563 केस एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो