script

MP Corona Update: 24 घंटे में 2936 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 67 हजार के पार, 24 घंटे में 60 की मौत

locationभोपालPublished: May 25, 2021 07:28:18 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 2936 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 767274 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7618 पहुंची है।

Chhattisgarh Corona Update

Chhattisgarh Corona Update: स्टेशन में शुरू नहीं हुई RT-PCR जांच, यात्री बेधड़क आ-जा रहे

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2936 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 767274 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7618 पहुंची है।
इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 773 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 146074 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1312 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 134912 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 9850 एक्टिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 572 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 118279 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 910 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 108692 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 8677 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52383 हो चुकी है। जबकि, 536 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 47781 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 4066 केस एक्टिव हैं।
2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49111 हो गई है। शहर में अब तक 556 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 46512 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2043 केस अब भी एक्टिव हैं।
3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18514 हो गई है। इनमें से 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 16469 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1876 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17349 हो गई है। जिले में अब तक 296 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 15011 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 2042 एक्टिव केस हैं।
5- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16097 हो चुकी है। इनमें से 94 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 14510 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1493 केस अब भी एक्टिव हैं।
6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15928 हो गई है। इनमें 239 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 14313 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1376 केस एक्टिव हैं।
7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13598 हो गई है। इनमें से 216 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 12728 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 654 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12466 हो गई है। इनमें से 168 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 11346 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 952 केस अब भी एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12240 हो चुकी है। यहां 123 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 11197 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 920 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12182 हो गई है। इनमें से 97 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 11186 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 899 केस एक्टिव हैं।