scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 846 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 82 हजार के पार, 24 घंटे में 50 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 846 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 82 हजार के पार, 24 घंटे में 50 की मौत

locationभोपालPublished: Jun 04, 2021 06:40:16 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 846 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 782945 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8207 पहुंची है।

corona_virus_letest_update.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 846 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 782945 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8207 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 287 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 150803 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1349 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 146720 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2734 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 183 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121467 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 941 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 117927 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2599 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52940 हो चुकी है। जबकि, 592 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 51814 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 534 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50025 हो गई है। शहर में अब तक 617 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 48425 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 983 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18761 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18361 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 229 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17690 हो गई है। जिले में अब तक 308 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 16814 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 568 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16435 हो गई है। इनमें 289 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15655 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 491 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16339 हो चुकी है। इनमें से 121 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16026 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 192 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13821 हो गई है। इनमें से 222 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13443 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 156 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12716 हो गई है। इनमें से 207 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12136 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 373 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12448 हो चुकी है। यहां 125 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12091 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 232 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12357 हो गई है। इनमें से 115 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12092 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 150 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81q0m7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो