scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 718 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 84 हजार के पार, 24 घंटे में 38 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 718 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 84 हजार के पार, 24 घंटे में 38 की मौत

locationभोपालPublished: Jun 06, 2021 07:30:48 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 718 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 784461 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8295 पहुंची है।

Chhattisgarh Corona Update

Chhattisgarh Corona Update: स्टेशन में शुरू नहीं हुई RT-PCR जांच, यात्री बेधड़क आ-जा रहे

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 718 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 784461 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8295 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 223 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151272 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1353 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 148303 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1616 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 171 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121814 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 948 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 118324 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2542 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52967 हो चुकी है। जबकि, 596 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 51992 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 379 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50150 हो गई है। शहर में अब तक 623 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 48659 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 868 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18783 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18417 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 195 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17716 हो गई है। जिले में अब तक 308 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 16923 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 485 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16469 हो गई है। इनमें 304 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15807 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 358 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16359 हो चुकी है। इनमें से 128 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16111 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 120 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13845 हो गई है। इनमें से 224 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13483 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 138 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12743 हो गई है। इनमें से 211 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12209 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 323 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12464 हो चुकी है। यहां 126 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12165 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 173 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12364 हो गई है। इनमें से 117 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12155 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 92 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81rv8h
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो