scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 535 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 86 हजार के पार, 24 घंटे में 36 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 535 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 86 हजार के पार, 24 घंटे में 36 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 535 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 786302 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8405 पहुंची है।

भोपालJun 09, 2021 / 08:19 am

Hitendra Sharma

corona_virus_letest_update.jpg

corona Recovery rate

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 535 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 786302 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8405 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान प
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 179 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151951 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1360 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 149385 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1206 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 124 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122206 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 958 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 119263 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1985 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 53005 हो चुकी है। जबकि, 605 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52177 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 223 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50306 हो गई है। शहर में अब तक 631 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 49119 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 556 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18813 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18511 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 131 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17760 हो गई है। जिले में अब तक 308 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 17061 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 391 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16488 हो गई है। इनमें 326 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 15960 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 202 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16381 हो चुकी है। इनमें से 131 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16167 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 83 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13880 हो गई है। इनमें से 227 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13526 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 127 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12774 हो गई है। इनमें से 217 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12376 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 181 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12482 हो चुकी है। यहां 126 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12259 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 97 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12372 हो गई है। इनमें से 118 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12195 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 59 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x81tph1

Home / Bhopal / MP Corona Update: 24 घंटे में 535 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 86 हजार के पार, 24 घंटे में 36 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो