scriptMP Corona Update: कोरोना संक्रमण से राहत, 19 जिलों में 0 हुए केस, 30 जिलों 10 से कम आये पॉजिटिव, 43 में एक भी मौत नहीं | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: कोरोना संक्रमण से राहत, 19 जिलों में 0 हुए केस, 30 जिलों 10 से कम आये पॉजिटिव, 43 में एक भी मौत नहीं

locationभोपालPublished: Jun 15, 2021 07:33:26 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 242 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 788425 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8588 पहुंची है।

corona_virus_letest_update.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 242 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 788425 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8588 पहुंची है।

इंदौर में 56 पॉजिटिव
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 56 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152575 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1371 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 150506 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 698 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल एक्टिव केस में पहले नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 79 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122774 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 968 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 120586 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1220 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 53033 हो चुकी है। जबकि, 616 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 52358 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 59 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 50473 हो गई है। शहर में अब तक 646 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 49696 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 131 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18859 हो गई है। इनमें से 171 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18607 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 81 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17799 हो गई है। जिले में अब तक 330 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 17253 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 216 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16529 हो गई है। इनमें 342 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 16086 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 101 केस एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16417 हो चुकी है। इनमें से 136 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 16214 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13923 हो गई है। इनमें से 233 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13596 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 94 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12819 हो गई है। इनमें से 226 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 12485 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 108 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12503 हो चुकी है। यहां 128 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 12332 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 43 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12379 हो गई है। इनमें से 125 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 12233 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 21 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/https://dai.ly/x81xexq

ट्रेंडिंग वीडियो