scriptMP Corona Update: एक दिन में 614 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 47 हज़ार के पार, 24 घंटे में 9 की मौत | mp corona update positive 247436 and 3691 death new variants of Corona | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 614 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 47 हज़ार के पार, 24 घंटे में 9 की मौत

locationभोपालPublished: Jan 09, 2021 08:52:00 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 614 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 247436 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3691 पहुंची है।

photo_2020-10-31_22-09-46.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 614 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 247436 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3691 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 148 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56254 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक892 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 52857 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2495 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 168 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40566 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 588 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 37954 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2024 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16092 हो गई है। शहर में अब तक 210 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15620 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 262 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15787 हो चुकी है। जबकि, 244 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15114 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 429 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5226 हो गई है। इनमें से 99 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4982 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 145 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5156 हो गई है। इनमें से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4876 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 131 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4775 हो गई है। जिले में अब तक 103 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4460 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 212 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4530 हो चुकी है। इनमें से 79 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4265 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 186 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3991 हो गई है। इनमें 34 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3771 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 186 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3944 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3808 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 78 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3683 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3561 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 61 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3578 हो गई है। इनमें से 29 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3470 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 79 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ykjmt
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो