MP Corona Update: एक दिन में 233 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 258082, 24 घंटे में 3 की मौत, 5772449 को लगी कोरोना वैक्सीन
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 233 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 258082 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3841 पहुंची है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 233 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 258082 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3841 पहुंची है। अब तक 5772449 को लगी कोरोना वैक्सीन।
इंदौर को मिली राहत
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 93 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58190 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 927 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 56881 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 291 एसेटिव केस हैं।
राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 39 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4335 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42180 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 537 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16483 हो गई है। शहर में अब तक 229 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16225 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 29 केस अब भी एक्टिव हैं।
2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16487 हो चुकी है। जबकि, 252 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16085 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 150 केसेज एक्टिव हैं।
3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5482 हो गई है। इनमें से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5287 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 44 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5470 हो गई है। इनमें से 107 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5312 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 51 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5007 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4853 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 50 एक्टिव केस हैं।
6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4752 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4616 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 54 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4133 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4090 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 08 केस एक्टिव हैं।
8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4150 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4078 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 14 केस एक्टिव हैं।
9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3880 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3808 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 11 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3647 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3617 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 00 केस अब भी एक्टिव हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज