scriptMP Corona Update: एक दिन में 336 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 262102, 24 घंटे में 1 की मौत | mp corona update positive 262102 death 3865 corona vaccination | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 336 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 262102, 24 घंटे में 1 की मौत

locationभोपालPublished: Mar 02, 2021 07:54:44 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 336 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 262102 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3865 पहुंची है।

Spike in Coronavirus cases in India raises concern

Spike in Coronavirus cases in India raises concern

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 336 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 262102 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3865 पहुंची है।

इंदौर को मिली राहत
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 141 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59758 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 933 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57801 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1024 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 68 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44150 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42968 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 564 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16648 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16284 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 112 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16539 हो चुकी है। जबकि, 230 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16263 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 46 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5546 हो गई है। इनमें से 152 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5353 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 41 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5525 हो गई है। इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5378 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5086 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4902 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 80 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4802 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4663 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 57 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4187 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4110 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 42 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4166 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4097 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 10 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3908 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3833 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3775 हो गई है। इनमें से 77 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3604 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 94 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zmj3m
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो