scriptMP Corona Update: 48 घंटे में एक भी मौत नहीं, एक दिन में 417 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 62 हजार 850 | mp corona update positive 262850 death 3865 corona vaccination | Patrika News

MP Corona Update: 48 घंटे में एक भी मौत नहीं, एक दिन में 417 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 62 हजार 850

locationभोपालPublished: Mar 04, 2021 08:19:07 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 417 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 262850 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3865 पहुंची है।

corona_virus_letest_update.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 417 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 262850 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3865 पहुंची है।

इंदौर को मिली राहत
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 156 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60048 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 933 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57992 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1123 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 90 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44286 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 43101 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 567 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16682 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16306 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 124 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16550 हो चुकी है। जबकि, 230 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16266 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 54 केस एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5553 हो गई है। इनमें से 152 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5362 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 39 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5535 हो गई है। इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5380 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 45 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5102 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4905 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 93 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4807 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4668 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 57 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4193 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4118 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 40 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4173 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4099 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 15 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3917 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3835 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3796 हो गई है। इनमें से 77 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3616 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 103 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zold8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो