script

MP Corona Update: 24 घंटे में 675 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 67 हजार के पार, 24 घंटे में 2 की मौत

locationभोपालPublished: Mar 14, 2021 07:16:04 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 675 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 267851 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3885 पहुंची है।

corona_virus_letest_update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 675 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 267851 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3885 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 247 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61889 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 941 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 59370 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1578 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 118 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45197 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 621 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 43759 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 817 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16966 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16501 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 213 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16691 हो चुकी है। जबकि, 230 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16318 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 143 केस एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5636 हो गई है। इनमें से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5422 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 61 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5646 हो गई है। इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5438 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 98 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5269 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4988 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 177 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4909 हो चुकी है। इनमें से 84 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4721 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 104 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4252 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 60 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4204 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4123 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 22 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3960 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3869 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 30 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3905 हो गई है। इनमें से 79 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3689 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 137 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zx2gb

ट्रेंडिंग वीडियो