scriptआधी रात गर्लफ्रेंड से मुलाकात कर लौट रहे फरार बदमाश को गुंडे ने मारी गोली, जख्मी | mp crime latest news hindi | Patrika News

आधी रात गर्लफ्रेंड से मुलाकात कर लौट रहे फरार बदमाश को गुंडे ने मारी गोली, जख्मी

locationभोपालPublished: Jul 21, 2018 08:01:11 am

Submitted by:

Rohit verma

दहशत में शहर : पुलिस के सुरक्षा दावों को खुली चुनौती दे रहे गुंडे-बदमाश

news

आधी रात गर्लफ्रेंड से मुलाकात कर लौट रहे फरार बदमाश को गुंडे ने मारी गोली, जख्मी

भोपाल. शाहजहांनाबाद इलाके में बीती देर रात टीटी नगर इलाके के गुंडे तंजील ने तलैया इलाके में तीन माह पहले हुए गैंगवार में फरार बदमाश शाहरुख पर तमंचे से फायर कर जख्मी कर दिया। गोली शाहरुख के हाथ को चीरते हुए पेट की पसली में जा धंसी। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आरोपी ने गुरुवार रात करीब एक बजे भोपाल गेट के पास वारदात को उस दौरान अंजाम दिया जब शाहरुख अपनी प्रेमिका से मुलाकात कर बाइक से रोशनपुरा अपने घर लौट रहा था। विवाद की वजह बदमाशों के दो गुटों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई का होना सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस तंजील की तलाश कर रही है। आरोपियों के बीच गुरुवार दोपहर भी विवाद होने की जानकारी मिली है।

बाइक को ओवरटेक कर रोका, फिर किया फायर
रोशनपुरा निवासी 22 वर्षीय शाहरुख ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात वह बाइक से अकेला लौट रहा था। भोपाल गेट के पास तंजील ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। उसने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। गोली हाथ को चीरते हुए पेट में जा धंसी। घटना के बाद तंजील फरार हो गया। शाहरुख का तलैया, जहांगीराबाद थाने में अपराधिक रेकार्ड है।

 

पप्पू चटका की लिप्तता की पुलिस कर रही जांच
शाहरुख शातिर बदमाश पप्पू चटका उर्फ हसीन का गुर्गा है। सोशल मीडिया में वायरल हुए मैसेज में घटना के दौरान शाहरुख के साथ पप्पू चटका के होने की बात सामने आई है। हालांकि, शाहरुख ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के वक्त वह अकेला था। पप्पू चटका की भूमिका को लेकर पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

25 अप्रैल को हाथी खाना गली में हुआ था गैंगवार
25 अप्रैल 2018 की देर रात तलैया इलाके के हाथी खाना गली में खूंखार बदमाश जुबेर मौलाना गैंग से जुड़े गुर्गों और पप्पू चटका उर्फ हसीन के गुर्गों के बीच गैंगवार हुआ था। इसमें जुबेर गैंग का गुर्गा फरहान जख्मी हो गया था और तंजील जान बचाकर भाग निकला था। आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक फायर किए थे। मामले में तलैया पुलिस ने पप्पू चटका और उसके दो गुर्गे फारुख स्टेशन और शाहरुख पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया था, तब से शाहरुख फरार था। पप्पू चटका पर 13 से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। उसने जहांगीराबाद थाने के सिपाही जग्गा पर जानलेवा हमला किया था।

बेखौफ हुए बदमाश: गोलियों की गूंज से सहम रहा शहर
पुलिस के सुरक्षा दावों को बदमाश खुली चुनौती दे रहे हैं। आए दिन गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं। खुलेआम वारदात को अंजाम देने वाले फरार बदमाश पुलिस को नहीं मिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के हालात यह हैं कि वारदात के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकडऩे में नाकाम रही। बदमाश वारदात के बाद पुलिस की घेराबंदी को धता बताते हुए बीच शहर से भाग निकलते हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो