scriptकई जगहों पर तेज बारिश, उमरिया में गिरा 2 मिमी पानी , 44 के नीचे आया पारा, जानिए अब कहां-कहां होगी ‘राहत’ की बरसात | MP drenched by pre-monsoon rain | Patrika News

कई जगहों पर तेज बारिश, उमरिया में गिरा 2 मिमी पानी , 44 के नीचे आया पारा, जानिए अब कहां-कहां होगी ‘राहत’ की बरसात

locationभोपालPublished: May 22, 2022 08:23:33 pm

Submitted by:

deepak deewan

मौसम में बदलाव

baris.jpg

मौसम में बदलाव

भोपाल. मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव हो गया है। रविवार को राज्य के अनेक इलाकों में बारिश हुई है। रीवा और उमरिया में तो 2-2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, सतना, खजुराहो में भी बारिश हुई। इसे प्री मानसून एक्टिविटी कहा जा रहा है। मौसम बदलने से हुई बारिश के बाद प्रदेश में गर्मी के तेवर भी नरम पड़ गए हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान अधिकांश जगहों पर 44 के नीचे आ गया है।
सबसे ज्यादा तापमान सिवनी में 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भोपाल में 40.8, इंदौर में 37.7 डिग्री, जबलपुर में 38.5 और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी की छुट्‌टी 25 मई को नौतपा चालू होने से पहले ही होने वाली है।
24 घंटे में राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश के आसार- अगले 24 घंटे में राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश के आसार हैं। कई शहरों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आ रही हवाएं) अब एक्टिव हो जाएगा। इससे भी तापमान में खासी गिरावट आएगी। प्रदेशभर में सोमवार से प्री मानसून की हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। पूरे प्रदेश पर इसका प्रभाव रहेगा।
अगले 24 घंटे में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रात तक रीवा, सागर, चंबल, भोपाल, जबलपुर, कटनी, उमरिया, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं। अगले 24 घंटे में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। अगले तीन से चार दिन हल्की बारिश के आसार हैं।
इधर MP में 15 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है. केरल तट तक मानसून के 27-28 मई तक पहुंचने की संभावना है। ऐसी स्थिति में मध्यप्रदेश में मानसून 13 से 15 जून के बीच आएगा और पूरे प्रदेश में 20 जून तक एक्टिव हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो