scriptMp Election 2018: भाजपा के यूपी फार्मूले पर एमपी में चुनाव जीतेगी कांग्रेस, यह है सीक्रेट प्लॉन | mp elction 2018 congress secret plan expose | Patrika News

Mp Election 2018: भाजपा के यूपी फार्मूले पर एमपी में चुनाव जीतेगी कांग्रेस, यह है सीक्रेट प्लॉन

locationभोपालPublished: Nov 18, 2018 12:31:01 pm

Submitted by:

Faiz

Mp Election 2018: भाजपा के यूपी फार्मूले पर एमपी में चुनाव जीतेगी कांग्रेस, यह है सीक्रेट प्लॉन

mp election 2018

Mp Election 2018: भाजपा के यूपी फार्मूले पर एमपी में चुनाव जीतेगी कांग्रेस, यह है सीक्रेट प्लॉन

भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से एन पहले कांग्रेस एक प्रयोग करने जा रही है। पार्टी का मानना है कि, यह प्रयोग अंतिम समय में प्रदेश की जनता के समक्ष कांग्रेस का नज़रिया सीधा करेगा, साथ ही लोगों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान देने का उत्साह भरेगा। अपनी रणनीतियों में बदलाव करते हुए कांग्रेस अब उस फार्मूले को एमपी में आज़माना चाह रही है, जिसे साल 2017 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में आज़माकर सत्ता हासिल की थी। दरअसल, पार्टी चुनाव से एन पहले एक थीम लांच करने वाली है, जिसके ज़रिए प्रदेश के वोतरों को लुभाया जाएगा। ऐसी ही एक थीम बीजेपी ने पिछले साल चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया था। बता दें कि, कांग्रेस मध्य प्रेश में जिस गाने को वोटरों को लुभाने के लिए लांच करने जा रही है, उसके शुरुआती बोल,’आ रही है कांग्रेस, परिवर्तन मांगे मध्य प्रदेश’। इस तरह होंगे।

यह है गाने का उद्देश्य

कांग्रेस के सूत्र ने बताया कि, इस गाने को लोगों के बीच लाने का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ, ‘वोटर्स के बीच कांग्रेस को वोट देने का विश्वास जगाना है। यह गाना उन सभी लोगों के लिए है, जो कांग्रेस को वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस के सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।’ यह गाना स्थानीय रेडियो चैनल और चुनावी रैलियों में चलता हुआ सुनाई देगा।

भाजपा की है यह नकल

आपको बता दें कि, ऐसा ही एक गाना पिछले साल 2017 में हुए उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने लांच किया था। बीजेपी द्वारा जारी गाने के बोल कुछ इस प्रकार थे। ‘आ रही है भाजपा सरकार।’इस गाने से प्रदेश की जनता में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ा था, जिसका सीधा लाभ बीजेपी को मिला था।

पोस्टर्स भी खोलेंगे कई राज़ः कांग्रेस

इसके अलावा कांग्रेस अगले हफ्ते तक भाजपा के विरोध में कुछ पोस्टर्स भी लॉन्च कर सकती है, जिनमें वह चुनाव अभियान के खर्च को लेकर बीजेपी पर हमला बोलेगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी टारगेट किया जाएगा। इधर, बीजेपी भी एमपी के अखबारों में एक अभियान चला रही है, ‘सरकार सरकार में फर्क होता है। माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज।’ इस थीम में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कामों का जिक्र कर रही है। साथ ही कांग्रेस पर राज्य को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रही है। इसके अलावा एक अन्य विज्ञापन में सरकार केंद्र सरकार की स्कीम ‘उज्ज्वला योजना’ के बारे में बताकर वोटरों को लुभा रही है। इस विज्ञापन में लिखा कि, ‘वह महिलाओं के स्वास्थ्य को धुएं में उड़ाते रहे, भाजपा ने उसी धुएं से छुटकारा दिलाने के लिए लोगों को गैस कनेक्शन दिया।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो