scriptअमित शाह की नजर में यह है देश की सबसे अच्छी सरकार, कहा- 21 को मनाएं घर-घर दीप-दीपावली | mp election 2018 amit shah video conferencing today video in hindi | Patrika News

अमित शाह की नजर में यह है देश की सबसे अच्छी सरकार, कहा- 21 को मनाएं घर-घर दीप-दीपावली

locationभोपालPublished: Nov 12, 2018 03:10:49 pm

Submitted by:

Manish Gite

अमित शाह की नजर में यह है देश की सबसे अच्छी सरकार, कहा- 21 को मनाएं घर-घर दीप-दीपावली

amit shah

amit shah

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि लोकतांत्रिक सरकार किस तरह से चल सकती है इसका आदर्श उदाहरण मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार है। शाह ने यह भी कहा कि 15 नवंबर को अपने घरों पर झंडा फहराएं और 21 नवंबर को दीप दीपावली मनाएं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 230 विधानसभा सीटों के बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने सशक्त बूथ सशक्त भाजपा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए।

 

-उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बंदूक में क्रांति नजर आती है, हमें गरीब किसान को डेढ़ गुना दाम देने में क्रांति दिखती है।
-धुआं मुक्त घरों में क्रांति नजर आती है और बच्चों के टीकाकरण में क्रांति नजर आती है।
-शाह ने कहा कि वे कांग्रेस और उसके अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि पांच राज्यों में चुनाव प्रचार से पहले ये सपष्ट करें कि वो घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने

कार्यकर्ताओं से क्या बोले शाह
भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे रात दिन मेहनत करके अपने बूथ को मजबूत देने में जुट जाएं। विपक्षी दल हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है। शाह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस चुनाव को जन संपर्क का सशक्त अभियान बनाएं। घर-घर पहुंचें। हमें हर व्यक्ति तक यह संदेश देने हैं कि सरकारें राजनीतिक विवाद के लिए नहीं होती है, जनता का विकास करने के लिए होती हैं।

 

230 सीटों पर है घमासान
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बड़े दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि दोनों ही दलों में टिकट वितरण को लेकर नेताओं में नाराजगी है। किसी को टिकट नहीं मिला तो नाराज हैं। किसी को दूसरी सीट से टिकट दे दिया तो नाराजगी है तो किसी को बाहर ससे लाकर अचानक टिकट दे दिया तो स्थानीय लोगों में पार्टियों के प्रति गुस्सा है।

21 नवंबर को जलाएं हर घर में दीपक
इस बीच अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि हर वर्ष जिन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभ मिला है वे 21 नवंबर की रात को अपने घरों पर बीजेपी के समर्थन में दीप दीपावली मनाएं।

 

महत्वपूर्ण है इस बार के चुनाव
शाह ने कहा कि 2018 के चुनाव काफी अहम है। इसलिए इसमें हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए। शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश के चुनाव के बाद 2019 में आम चुना होंगे, जिसमें नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में चुना जीतकर आगे बढ़ना है।

मेरा घर भाजपा का घर
अमित शाह ने यह भी कहा कि 15 नवंबर को प्रतेश में हर कार्यकर्ता अपने घर पर झंडा फहराए। मेरा घर बीजेपी का घर चुनाव अभियान में भाग लेना है।

शिवराज की सराहना
शाह ने शिवराज के विकास कार्यों को गिनाया। शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान चट्टान की तरह खड़े हैं। शिवराज ने ही मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो