भोपाल

mp election 2018 : दिन में जनता से रूबरू हो रहे प्रत्याशी तो रात में फीडबैक और अगले दिन की तैयारी

mp election 2018 : दिन में जनता से रूबरू हो रहे प्रत्याशी तो रात में फीडबैक और अगले दिन की तैयारी, राजधानी में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय आधी रात तक गुलजार

भोपालNov 15, 2018 / 10:06 am

KRISHNAKANT SHUKLA

mp election 2018 : दिन में जनता से रूबरू हो रहे प्रत्याशी तो रात में फीडबैक और अगले दिन की तैयारी

भोपाल. राजधानी में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों में सर्द रातों के बीच राजनीतिक गर्माहटें बढ़ती जा रही हंै। पत्रिका ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मध्य और नरेला के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों में जाकर माहौल देखा… वहां होने वाली चर्चाओं के आधार पर नब्ज टटोलने की कोशिश की।

प्रत्याशी दिन भर के चुनाव प्रचार के बाद देर रात कार्यालय में बैठक करते दिखे। इस समीक्षा के दौरान उन्होंने गुजरे दिन में हर घंटे का फीडबैक लिया। कुछ जगह दूसरे दिन के प्रचार की रणनीति बनती दिखी।

पुराने शहर के प्रचार कार्यालयों में रात की सर्दी दूर करने कार्यकर्ताओं के लिए गरम चाय और बिस्किट का इंतजाम किया गया है। अशोका गार्डन में एक प्रत्याशी ब्लैक बोर्ड पर दूसरे दिन की गतिविधियां दर्ज करते मिले। कार्यालयों में हो रहे इस रतजगे के दौरान कार्यकर्ताओं खासा जोश था।

दिनभर की भागदौड़ के बावजूद चाय की चुस्कियां लेते नेता अपने क्षेत्र में वोटों का गणित अंगुलियों पर गिनाते दिखे। सलाहकार और पार्टी पदाधिकारी उन्हें रह गई कमियों पर ध्यान दिला रहे थे। इस दरमियान वे प्रत्याशी के चुनाव प्रचार का वार्डवार रोडमैप बनाने में व्यस्त दिखे।

मध्य: सिंह ने लिया फीडबैक तो मसूद ने भीड़ जुटाने कहा
सुरेंद्रनाथ सिंह, भाजपा प्रत्याशी
रात 11 बजे सुरेंद्रनाथ सिंह अरेरा मंडल के वार्ड नंबर 45 कार्यालय में बैठे मिले। सिंह यहां से मोबाइल पर मंडल के नेताओं से वार्डों में दिनभर किए प्रचार का फीडबैक ले रहे थे। अगले दिन की रणनीति के लिए उनके साथ अशोक सैनी और राजेंद्र गुप्ता चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय कार्यकर्ता वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी की चुनावी गतिविधियों की जानकारी देने आए थे।

election 2018 news” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/15/election2018_3710790-m.png”>

आरिफ मसूद, कांग्रेस प्रत्याशी
रात 11.30 बजे आरिफ मसूद जिंसी चौराहे स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संख्या के साथ वार्डों में घूमने और लोगों को बाहर निकालने की प्लानिंग समझा रहे थे। कैमरे पर नजर पडऩे पर मसूद भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रनाथ सिंह का फीडबैक लेने लगे। कुछ देर रुकने के बाद वो पुराने शहर के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद भी कुछ कार्यकर्ता अगले दिन की रणनीति में जुट गए।

नरेला: सारंग बना गए रोडमैप, चौहान ने दी समझाइश
विश्वास सारंग, भाजपा प्रत्याशी
रात 11.30 बजे अशोका गार्डन चौराहे पर बने सारंग के चुनाव प्रचार कार्यालय में कार्यकर्ताओं का एक गुट चर्चा करते मिला। पता चला कि सारंग 10 मिनट पहले यहां बैठक करने के बाद करोंद के लिए रवाना हुए हैं। कार्यालय प्रचार प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अशोका गार्डन में सारंग और उनकी पत्नी के लिए दो रोडमैप बने हैं, जिनमें कुछ तब्दीली करवाकर सारंग यहां से रवाना हुए थे।

महेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस प्रत्याशी
रात पौने बारह बजे अशोका गार्डन थाने के पास महेंद्र सिंह चौहान के कार्यालय में करीब 150 कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई। चाय की चुस्कियों के बीच चौहान सबसे कह रहे थे कि कल का प्रचार कार्यक्रम बनने से पहले कोई घर न जाए। वे कार्यकर्ताओं से पूछकर बोर्ड पर दूसरे दिन की गतिविधियां लिख रहे थे। कार्यक्रम तय करने के बाद सभी रवाना हो गए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.