scriptMp Election 2018: कांग्रेस ने बताई अमेरिका से अच्छी सड़कों की ‘कड़वी सच्चाई’ | mp election 2018 shivraj singh arun yadav latest news | Patrika News

Mp Election 2018: कांग्रेस ने बताई अमेरिका से अच्छी सड़कों की ‘कड़वी सच्चाई’

locationभोपालPublished: Nov 12, 2018 03:19:32 pm

Submitted by:

Faiz

Mp Election 2018: कांग्रेस ने बताई अमेरिका से अच्छी सड़कों की ‘कड़वी सच्चाई’

arun yadav

Mp Election 2018: कांग्रेस ने बताई अमेरिका से अच्छी सड़कों की ‘कड़वी सच्चाई’

भोपालः मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आती जा रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के बीच में वार पलटवार का सिलसिला तेज़ होता जा रहा है। ज्यादा घमासान प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच नज़र आ रहा है। हालात तो अब यह हैं, कि शब्दों की इस जंग में दोनो पार्टियों के दिग्गज नेता भी कूद पड़े हैं। इन दिनो मध्य प्रदेश की बुदनी विधानसभा सीट काफी चर्चा में है। इसपर एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की तरफ से उम्मीदवार हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को मेदान में उतारा है।

 

https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw

यादव ने किया ट्वीट

दोनो ही तरफ से दिग्गज नेता मैदान में हैं। इसपर पिछले दिनो अरुण यादव का नाम नॉमिनेट होने के बाद सीएम शिवराज ने उनपर तंज कसते हुए कहा था कि, पार्टी ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है, इसपर पलटवार करते हुए अरुण यादव ने शिवराज की विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत बताते हुए ट्वीट किया, शिवराज सिंह की गृह विधानसभा बुधनी के नसरुल्लागंज से दिमावर की रोड का वीडियो जारी करते हुए यादव ने कहा कि, “देखिये अमेरिका से अच्छी सड़कों की कड़वी सच्चाई।” यादव ने शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि, “शिवराज सिंह जी मां नर्मदा ने मुझे आपके झूठे विकास की पोल खोलने के लिए ही इस विधानसभा में बुलाया है।”

यादव ने बताई एमपी की सड़कों की सच्चाई

बता दें कि, रविवार को बुदनी विधानसभा क्षेत्र के नीलकंठ रोड पर अरुण यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश चंद सेठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिसिंह वर्मा, सत्यनारायण पंवार भी मौजूद थे। वहां से लौटते समय उन्होंने नसरुल्लागंज से दिमावर की जर्जर सड़क का एक वीडियो बनाया, जिसे ट्वीट करते हुए उन्होंने सीएम शिवराज पर जवाबी हमला किया था।

शिवराज ने कसा था यह तंज

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को बुधनी सीट से उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने पर तंज कसते हुए इशारों ही इशारों में कहा था कि कांग्रेस उन्हें बलि का बकरा बना रही है। सीएम ने यादव पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा था कि, “हम सीधे-साधे पिछड़े लोग कई बार शिकार होते रहते हैं।” उन्होंने कहा, “अरुण यादव के साथ तीन महीने में दूसरी बार अन्याय हुआ। पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर उनके साथ अन्याय किया गया और अब बुधनी से टिकट दिया। चौहान ने यहां तक कहा था कि, “मैं कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि अरुण यादव को बुधनी में यथोचित सम्मान मिले।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो