भोपालPublished: Oct 17, 2023 04:43:47 pm
Shailendra Sharma
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जारी हुए कांग्रेस के वचन पत्र को भाजपा ने बताया भ्रष्टाचार, परिवारवाद की गारंटी...
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के वचन पत्र में जनता को आकर्षक करने के लिए हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। बच्चों से लेकर बूढो़ं, नौकरी पेशा लोगों से लेकर किसानों और घरेलू महिलाओं से लेकर कामकाजी महिलाओं सभी के लिए कुछ न कुछ करने का वचन कांग्रेस ने वचन पत्र में दिया है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता वचन पत्र को प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता प्राप्ति की चाबी कह रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस के वचन पत्र को भ्रष्चाचार की गारंटी बताया है।