भोपालPublished: Oct 22, 2023 09:45:55 am
deepak deewan
2008 में भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से परिसीमिन के बाद हुजूर विधानसभा अस्तित्व में आई। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जितेंद्र कुमार डागा विधायक बने। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने रामेश्वर शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा।
2008 में भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से परिसीमिन के बाद हुजूर विधानसभा अस्तित्व में आई। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जितेंद्र कुमार डागा विधायक बने। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने रामेश्वर शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा। वहीं कांग्रेस ने राजेंद्र मंडलोई पर भरोसा जताया था। शर्मा ने इस चुनाव में मंडलोई को 59604 मतों से हराया था। वर्ष 2018 में भी भाजपा ने रामेश्वर शर्मा पर भरोसा जताया जोकि जीतकर विधायक बने। एक बार फिर वे ही बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए हैं। हुजूर विस क्षेत्र तीन हिस्सों में बंटा हैं, तीनों इलाकों की समस्याएं अलग-अलग हैं। यहां प्रत्याशियों को कैचमेंट विवाद, पानी समस्या और मर्जर विवाद से जूझना होगा।