भोपालPublished: Nov 09, 2023 07:20:40 am
Sanjana Kumar
भोपाल संभाग में 15 वर्षों में 6 फीसदी महिला मतदाताओं की बढ़ी संख्या, महिला मतदाताओं के लिए यहां विशेष बूथ बनाए गए
लोकतंत्र को मजबूत करने में अब वह दिन दूर नहीं, जब महिलाएं, पुरुषों की बराबरी में होंगी। मतदान प्रतिशत में महिलाओं की सहभागिता जल्द ही इस बात को सुनिश्चित करेगी। भोपाल संभाग अंतर्गत छह जिले विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, गुना और अशोकनगर में महिला मतदाताओं के ये आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यह बात सिर्फ इन छह जिलों पर लागू हो रही है बल्कि पिछले तीन विधानसभा चुनावों में प्रदेशभर में महिला मतदाताओं की संख्या में 6 फीसदी से अधिक सुधार दर्ज किया गया है। इसका मतलब यह है कि साल दर साल समय बीतने के साथ ही महिलाओं में अपने मताधिकार के उपयोग को लेकर जागरुकता आई है।