scriptMP Election campaign of bjp and congress jp nadda comment on congress kamalnath war on bjp | MP Election 2023: भ्रष्टाचार की पूरक है कांग्रेस: नड्डा', चल रही भ्रष्टाचार की सरकार: नाथ | Patrika News

MP Election 2023: भ्रष्टाचार की पूरक है कांग्रेस: नड्डा', चल रही भ्रष्टाचार की सरकार: नाथ

locationभोपालPublished: Nov 08, 2023 08:07:10 am

Submitted by:

Sanjana Kumar

एक ही मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बोला हमला, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कमीशनबाजी पर प्रदेश सरकार को घेरा

jp_nadda_and_kamalnath_comment_at_bjp_and_congress.jpg

खरगोन. कांग्रेस भ्रष्टाचार की पूरक है। उसने कोई ऐसा स्थान नहीं छोड़ा जहां घोटाले नहीं किए। हवा में हेलिकॉप्टर, जमीन पर मनरेगा, पानी में पनडुब्बी और पाताल में कोयला घोटाला कर विकास को दरकिनार किया। यह आरोप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को लगाए। उन्होंने बड़वाह और महेश्वर विस क्षेत्र में सभा को संबोधित किया। नड्डा ने भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली में अंतर बताया। कहा- कांग्रेस का मतलब है लूट, धोखा, छलावा, विकास को रोकने का काम, परिवारवाद, वंशवाद को बढ़ावा देना। भाजपा का मतलब है विकास, तरक्की, लोगों को अधिकार देना, लोगों की सरकार बनाना। नड्डा ने कमलनाथ पर निशाना साधा। बोले- कमलनाथ ने 2018 में कहा था दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दूंगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस व कमलनाथ के इस भ्रम के चक्कर में 11.97 लाख किसान डिफॉल्टर हो गए। इससे बड़ा धोखा, छलावा क्या हो सकता है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.