भोपाल

योगी और ड्रीम गर्ल प्रदेश में आज, सीएम के गढ़ में राहुल 23 को

चुनाव के अंतिम दौर में अब भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचार मैदान में

भोपालNov 18, 2018 / 11:09 pm

harish divekar

bjp congress

विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में अब भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचार मैदान में नजर आएंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री उमाभारती और ड्रीम-गर्ल कहलाने वाली फिल्म स्टार व सांसद हेमा मालिनी सहित अन्य स्टार प्रचारक चुनावी सभाएं करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ माने जाने वाले विदिशा और सीहोर जिले में सभाएं करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 19 नवंबर का प्रदेश दौरे पर रहेंगे।

वेे मैहर, नरसिंहपुर, बैतूल, देवास और खातेगांव होते हुए भोपाल आएंगे।

भोपाल में मीडिया समूह कान्क्लेव में भाग लेंगे। इसी तरह 19 नवंबर को ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मध्यप्रदेश आएंगे।
योगी इंदौर, रतलाम, धार-बदनावर, रतलाम-आलोट, खंडवा होते हुए इंदौर के महू पहुंचकर जनसभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज भी 19 नवंबर को महिला मोर्चे के कार्यक्रम में शिरकत करने जबलपुर आएंगी।

 

केंद्रीय मंत्री उमा भारती 21 नवम्बर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वे टीकमगढ़, दतिया-बसई, बांदरी होते हुए सागर-रहली पहुंचेंगी, फिर भोपाल आएंगी।
केंद्रीय नितिन गड़करी 21 नवंबर को नागपुर से जबलपुर पहुंचेंगे। फिर बालाघाट-कटंगी, बरघाट, सिवनी और सौंसर में जाएंगे।

वही दूसरी ओर सीएम शिवराज सिंह चौहान 19 नवंबर को भोपाल से सागर-केसली, दमोह-पथरिया, सागर-बंडा, निवाड़ी, टीकमगढ-पलेरा, छतरपुर-सतई, नौगांवा और बमीठा में सभा करेंगे।
ड्रीम-गर्ल दो दिन प्रदेश में-
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार हेमा मालिनी भी 19 व 20 नवंबर को प्रदेश में रहेंगी।

वे 19 नवंबर को दोपहर एक बजे दतिया-भांडेर पहुंचेंगी।

 

इसके बाद शिवपुरी-पिछोर, गुना-चाचौड़ा व इंदौर जाएंगी।

इसके बाद 20 नवंबर को इंदौर से देवास-हाटपिपलिया, कन्नौद-हरडगांव, हंडिया, खंडवा-हरसूद जाएंगी।

राहुल गांधी 23 को शिवराज के गढ़ में करेंगे सभा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ माने जाने वाले विदिशा, सीहोर जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी सभाएं करेंगे।

राहुल गांधी 23 नवंबर को दोपहर करीब 11.30 बजे भोपाल आएंगे।

यहां से वे विदिशा के गंजबसौदा में १२ बजे सभा करने पहुंचेंगे।
इसके बाद 1.15 बजे मंडीदीप में पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 2.50 बजे सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में सभा व रोड-शो करेंगे।

शाम 4.30 बजे भोपाल आकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.