script

MP में महिलाओं के लिए जल्द बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट

locationभोपालPublished: Jan 30, 2019 03:13:37 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

MP में महिलाओं के लिए जल्द बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट – लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

court

MP में महिलाओं के लिए जल्द बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई के लिए गरिमा यात्रा में लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, हम सोशल मीडिया जैसे कामों में दुनिया में सबसे आगे निकल गये, लेकिन हम मानसिकता में सबसे पीछे है। महिलाओं के प्रति मानसिकता कमजोर है।

उन्होंने महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए राजधानी में फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने का वादा किया। मंत्री सज्जन सिंह ने कहा, महिलाओं के साथ अत्याचार होने वाले मामलों की सुनवाई के लिये जल्द फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाया जाएगा। जहां महिलाओं से जुडें मामलों का जल्द निराकरण किया जा सके।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा भाजपा के सभी बड़े नेता धीरे-धीरे चुनाव लड़ने से इंकार करेंगे। राहुल गांधी के माहौल के कारण भाजपा घबराई हुई है। कैलाश विजयवर्गीय और उमा भारती के लोकसभा चुनाव ना लड़ने पर सज्जन वर्मा ने कटाक्ष किया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं में हार का डर घर कर गया है लोकसभा चुनाव में उनके करारी पराजय होगी।

Fast Track court ट्रायल कोर्ट या सेशन कोर्ट की तरह होती है। इस कोर्ट में मामलों का निराकरण जल्दी किया जाता है और यहां की व्यवस्थाएं भी अन्य कोर्ट की अपेक्षा बेहतर होती है। सन 2000 के बाद जब कोर्ट में महिलाओं के अत्याचार और बच्चों पर हिंसा के मामले बढ़ने लगे और उनका सामान्य कोर्ट में समय पर निर्णय नहीं हो पा रहा था तब फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया। इस उद्देश्य लंबित मामलों के निबटारे और आरोपियों पर जल्द फ़ैसला लिया जाना पर फोकस किया गया।

आपको बता दें कि इसके पहले दिल्ली में चलती बस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद से कई राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की गयी थी। पिछली सरकार ने भी मध्य प्रदेश में महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने व जल्दी न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनवाने का निर्णय लिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो