scriptचुनाव से पहले ही भाजपा सांसद ने छोड़ा सरकारी बंगला, इस बार नहीं मिला था टिकट | mp from bhopal seat left govt house, pragya bharti and digvijay news | Patrika News

चुनाव से पहले ही भाजपा सांसद ने छोड़ा सरकारी बंगला, इस बार नहीं मिला था टिकट

locationभोपालPublished: Apr 22, 2019 08:48:08 pm

Submitted by:

Manish Gite

चुनाव से पहले ही भाजपा सांसद ने छोड़ा सरकारी बंगला, इस बार नहीं मिला था टिकट

gg

भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से वर्तमान सांसद आलोक संजर ने चुनाव से पहले ही अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। वे अब अपने निजी मकान में शिफ्ट हो गए हैं।

चुनाव हारने के बाद तमाम नोटिसों के बावजूद नेताओं की ओर से सरकारी बंगला खाली नहीं करने के कई किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन भोपाल सांसद ने इस बार चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद खुद की सहजता का परिचय देते हुए अपना बंगला सरकार को सौंप दिया। रविवार को वे अपने निजी बंगले में शिफ्ट हो गए।

 

2014 में चुनाव जीते थे सांसद संजर
भोपाल लोकसभा सीट से आलोक संजर को 2014 में चुनाव लड़ाया गया था। संजर को भोपाल के स्वामी दयानंद नगर में सरकारी बंगला बी-19 अलाट किया गया था। संजर ने बताया कि उन्होंने रविवार को सरकारी बंगला छोड़ दिया और वे अरेरा कालोनी क्षेत्र में रेलवे हाउसिंग सोसायटी में स्थित अपने निजी मकान में चले गए हैं।

इस बार प्रज्ञा भारती को मिला है टिकट
भोपाल लोकसभा सीट से इस बार आलोक संजर को टिकट नहीं दिया गया है। क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में भाजपा ने भी प्रज्ञा भारती को मैदान में उतारा है। दोनों ही दिग्गजों के चुनाव मैदान में उतरने के बाद यह सीट देश की हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है। इधर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा भारती पर दांव लगाया है। साध्वी पर मालेगांव विस्फोट मामले में आरोप लगाया गया था, हालांकि उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।

पीसी शर्मा को हराया था संजर ने
वर्तमान सांसद आलोक संजर का कहना है कि मैंने सरकारी आवास को दो दिन पहले ही खाली कर दिया है। संजर ने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा को 3.60 लाख वोटों से हराया था। हालांकि पीसी शर्मा विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए और अब कमलनाथ कैबिनेट में जनसंपर्क मंत्री हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो