अटेंडेंस पूरी नहीं की स्कूल ने थमा दी टीसी
पिता वीरेंद्र ने बताया कि टूर्नामेंट में व्यस्त होने के कारण मुस्कान को केंद्रीय विद्यालय ने 75 प्रतिशत अटेंडेंस नहीं होने पर 12वीं की परीक्षा में बैठने नहीं दिया और टीसी थमा दी। इससे वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। मुस्कान ने बताया कि अब टारगेट वापस आकर 12वीं के प्राइवेट की परीक्षा देना है, जिससे मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। मुस्कान पिछले एक साल से वल्र्ड कप, एशिया कप, नेशनल चैंपियनशिप और एशियन गेम्स की तैयारी के चलते घर नहीं जा पाई हैं।