सरकार का खजाना खाली, बाजार से लेगी 3 हजार करोड़ रुपए का कर्ज
भोपालPublished: Feb 20, 2023 10:47:13 am
आर्थिक मोर्चा: चुनावी साल में सरकार के सामने चुनौती, बजट सत्र से एक हफ्ते पहले बाजार से कर्ज उठाएगी सरकार


बजट सत्र से एक हफ्ते पहले बाजार से कर्ज उठाएगी सरकार
भोपाल. एमपी में राज्य सरकार का खजाना खाली हो गया है. नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट तैयार कर रही राज्य सरकार की चिंता विकास कार्यों को पूरा करने की है। इसके लिए बाजार से लगातार कर्ज उठाया जा रहा है। बजट सत्र के एक सप्ताह पहले भी कर्ज लिए जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। राज्य पर कर्ज 3 लाख करोड़ तक जा पहुंचा है। इधर सरकार का तर्क है कि विकास कार्य होंगे तो कर्ज लिया जाना स्वाभाविक है।