script

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश सरकार अफसर-कर्मचारियों को दिवाली से पहले देगी वेतन और पेंशन, देखें आदेश

locationभोपालPublished: Oct 22, 2019 09:02:08 pm

अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी का माहौल

MP government will give salary to employees before Diwali

MP government will give salary to employees before Diwali

भोपाल. राज्य सरकार सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को इस महीने की 24-25 तारीख तक वेतन और पेंशन देगी। इस दायरे में प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी आएंगे। 27 अक्टूबर को दिवाली के त्योहार को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों के वेतन के साथ पेंशनर्स की पेंशन और मजदूरों की मजदूरी भी इन्हीं तारीख को दे दी जाए। सरकार के इस निर्णय से अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारी संगठनों ने इसका स्वागत किया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 अक्टूबर को वेतन भुगतान करने के आदेश जारी कराए थे। इसके बाद से कर्मचारी संगठन मध्यप्रदेश सरकार से त्योहार को देखते हुए पहले वेतन देने की मांग कर रहे थे।

केंद्र ने बढ़ा दिया है डीए
इससे पहले 9 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 12% से बढ़ाकर 17% कर दिया है। इससे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा। वहीं, केंद्र के इस फैसले के बाद राज्य के कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाया है। राज्य के कर्मचारी भी केन्द्रीय कर्मचारियों के समान जुलाई माह से बढ़ा हुआ डीए चाहते हैं।

फेल हुआ प्रदेश सरकार का गणित
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि राज्य सरकार तीन माह का एरियर और अक्टूबर माह से बढ़ा हुआ भत्ता नकद दे। राज्य सरकार केन्द्र के समान डीए देने का वादा निभाए। बता दें, राज्य सरकार कर्मचारियों को दीपावली बोनस के तौर पर एरियर देने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए तीन प्रतिशत डीए का प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रयास था कि केन्द्र सरकार के पहले डीए घोषित करने से कर्मचारी खुश हो जाएंगे और एरियर नहीं देना पड़ेगा, लेकिन केन्द्र सरकार ने 5त्न डीए घोषित कर राज्य सरकार का गणित फेल कर दिया। अब सरकार पर जुलाई माह से डीए बढ़ाने का दबाव बना है। हालांकि इस पूरे मामले में विचार चल रहा है।

MP government will give salary to employees before Diwali
IMAGE CREDIT: patrika

ट्रेंडिंग वीडियो