scriptALERT: 13 जिलों में खतरनाक हैं 48 घंटे, बाढ़ में अब तक 202 लोगों ने गंवाई जान | MP heavy rain orange and red alert 13 district : Gandhi sagar Dam | Patrika News

ALERT: 13 जिलों में खतरनाक हैं 48 घंटे, बाढ़ में अब तक 202 लोगों ने गंवाई जान

locationभोपालPublished: Sep 16, 2019 07:20:09 pm

Submitted by:

Faiz

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का कहर जारी है। हालात ये हैं कि, प्रदेश के कई निचले इलाकों और डैम प्रभावित इलाकों में बाढ़ से हालात बने हुए हैं। जानिए क्या कहता है आज का मौसम।

weather news

खतरनाक हैं अगले 24 घंटे, 13 जिलों पर ऑरेंज और रेड अलर्ट की चेतावनी, बाढ़ में अब तक 202 लोगों ने गंवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का कहर जारी है। हालात ये हैं कि, प्रदेश के कई निचले इलाकों और डैम प्रभावित इलाकों में बाढ़ से हालात बने हुए हैं। प्रदेश में अब तक औसत से 28 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। बात राजधानी भोपाल की करें तो, यहां अब तक औसत से 47 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के लगभग सभी नदी नाले उफान पर हैं, साथ ही जल भराव होने के चलते सभी बांधों के पट खोले जा चुके हैं। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

खतरनाक हैं अगले 24 घंटे, 13 जिलों पर ऑरेंज और रेड अलर्ट की चेतावनी, बाढ़ में अब तक 202 लोगों ने गंवाई जान

मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,प्रदेश के अलीराजपुर, आगर मालवा, नीमच और मंदसौर जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें नीमच और मंदसौर वही जिले हैं, जहां गांधी सागर डेम का जल स्तर औसत से 6 मीटर पहले ही ज्यादा है। यहां हालात इतने खराब हैं कि, डैम के नज़दीक बसे करीब 40 गांवो को रविवार शाम से खाली कराना शुरु कर दिया गया है। फिलहाल, नए जारी अलर्ट ने प्रशासन की चिंता और भी बढ़ा दी है। इसके अलावा, प्रदेश के राजगढ़, खरगौन, बढ़वानी, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर और श्योपुरकलां जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

खतरनाक हैं अगले 24 घंटे, 13 जिलों पर ऑरेंज और रेड अलर्ट की चेतावनी, बाढ़ में अब तक 202 लोगों ने गंवाई जान

केन्द्रीय मौसम विभाग की पुष्टी

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र भारत मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में भी देश के कई राज्यों समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश को लेकर भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

 

हर साल खास मकसद से मनाया जाता है World Ozone Day, जाने इस दिन का महत्व और इतिहास

weather news in mp
weather news in bhopal
[typography_font:14pt;” >red alert areas of mp

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो