scriptmandsaur gang rape case : आप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग | mp mandsaur gang rape case Demand of Presidential rule | Patrika News

mandsaur gang rape case : आप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

locationभोपालPublished: Jul 02, 2018 07:13:35 am

Submitted by:

Bharat pandey

mandsaur gang rape case : आप ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

mp mandsaur gang rape case

mp mandsaur gang rape case

भोपाल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रोशनपुरा चौराहे पर मंदसौर रेप कांड के विरोध में प्रदर्शन किया। राजभवन की ओर जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।

 

 

पार्टी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने और मंदसौर की घटना में दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि राजधानी से लेकर सुदूर कस्बों तक महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लोगों के नागरिक अधिकारों को कुचला जा रहा है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश की सरकार नागरिकों को शांतिपूर्ण जीवन देने में नाकाम रही है।

 

दरिंदों को फांसी दिलाने सडक़ों पर उतरे लोग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
मंदसौर में दरिंदगी की शिकार बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार की कामना के साथ दरिंदों को फांसी की मांग को लेकर रविवार को विभिन्न समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। फूल माली समाज मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण गोपाल माली के नेतृत्व में फूल माली समाज ने बोर्ड ऑफिस चौराहा पर कैंडल मार्च निकाला।

शिवसेना युवा मोर्चा ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भोपाल गैस पीडि़त महिला उद्योग संगठन ने संगठन के अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में शाहजहांनी पार्क से कैंडल मार्च निकाला। मुस्लिम विकास परिषद अध्यक्ष मोहम्मद माहिर के नेतृत्व में फांसी की मांग को लेकर इकबाल मैदान में प्रदर्शन किया गया। इसमें जमीअत उलमा मप्र के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून भी शामिल रहे। राजपूत करणी सेना ने भी फंासी देने की मांग की।

उधर, ईदगाह हिल्स स्थित निराश्रित महिलाओं के लिए कार्यरत निर्भया महिला आश्रम की युवतियों ने भी मौन प्रदर्शन किया। इनमें वे युवतियां भी शामिल रहीं, जो बोल नहीं सकतीं। उन्होंने लिखकर विरोध जताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो