scriptBJP को बड़ा झटका: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, उलटफेर के संकेत | MP Nagar Nikay Election Result 2018 Nagar Palika Elections Result | Patrika News

BJP को बड़ा झटका: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी जीत, उलटफेर के संकेत

locationभोपालPublished: Jan 20, 2018 02:57:10 pm

Submitted by:

Manish Gite

कांग्रेस की जीत से भाजपा खेमे में खलबली, 2018 की सताने लगी चिंता, कांग्रेस ने दिया 2018 में जीत का बड़ा संकेत…।

election
भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा कोई बड़ा उलटफेर नहीं कर पाई है। जबकि कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करते हुए भाजपा को बराबरी की टक्कर दे रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़, धार, बढ़वानी और खिलचीपुर में कांग्रेस बड़ी ताकत के साथ खड़ी हो गई है।
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय, पंचायत और उपचुनाव को इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला रहा। मध्यप्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव में अब स्थिति साफ हो गई है।
सीएम बोले- पूरा रिजल्ट नहीं देखा, नंदकुमार बोले समीक्षा करेंगे

इधर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिह चौहान का बयान आया हैं, उन्होंने भाजपा की हार के लिए भाजपा के ही बागी नेताओं को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि हम हार की समीक्षा करेंगे। इधर, रतलाम में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब भाजपा की गिरती हुई सीटों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी मैंने पूरा रिजल्ट नहीं देखा है।
देखें फाइनल रिजल्टः कौन कहां से जीता

1. खंडवा जिले की ओंकारेश्वर नगर पालिका में भाजपा के अंतरसिंह (3605) जीत गए हैं। कांग्रेस के दौलत सिंह परिहार को (1883) मत मिले।
2. गुना जिले की राघोगढ़ विजयपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आरती शर्मा (17613) जीत गई है। भाजपा की मायादेवी को 14032 मत मिले।
3. धार नगर पालिका में कांग्रेस के पर्वत सिंह चौहान चुनाव जीत गए हैं।
4. धार जिले की कुक्षी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा के मुकाम सिंह (8637) जीत गए हैं, जबकि कांग्रेस के अर्जुन सिंह बघेल को 5572 मत मिले।
5. धार जिले की ही डही नगर पालिका में भाजपा के कैलाश (2931) अध्यक्ष बन गए हैं। कांग्रेस के रणसिंह जमरा को 1695 मत मिले।
6. धार की धरमपुरी नगरपालिका में कांग्रेस के शब्बीर खान (5748) ने भाजपा के प्रशांत शर्मा (2687) को हराया।
7. धार की ही धामनोद नगर पालिका में भाजपा के दिनेश शर्मा (6671) अध्यक्ष के लिए चुने गए, उन्होंने निर्दलीय विष्णु पाटीदार (5338) को हराया।
8. धार की राजगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस के भंवर सिंह (6412) ने भाजपा के ज्ञानेंद्र (4506) को हरा दिया।
9. पीथमपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की कविता संजय वैष्णव (28496) जीत गई हैं। उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मुन्नीबाई को 22 हजार 492 मत मिले।
10 धार जिले की मनावर नगर पालिका में कांग्रेस की संगीता पाटीदार (5787) अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जीत गई हैं। जबकि भाजपा की मनुबाई को 5500 मत मिले।
11. धार जिले की सरदारपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के महेश (2215) जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के रोमा (1065) को हराया।
12. बड़वानी की अंजड़ नगर पालिका में कांग्रेस के संतोष (9487) ने भाजपा की आरती उमेश बंसल (5102) को हरा दिया।
13. बड़वानी की खेतिया नगर पालिका में कांग्रेस की चंदनबाई अरविंद बागुल (4615) को भाजपा की शोभा निकुम (4408) को हरा दिया।
14. बड़वानी की पलसूद नगर पालिका में भाजपा की रमा (3228) ने कांग्रेस के सरदार को (2679) हरा दिया।
15. बड़वानी की पानसेमल नगर पालिका में भाजपा की मीनाक्षी लोकेश शुक्ला (4945) चुनाव जीत गई है। उन्होंने कांग्रेस की मंजूबाई (1518) को हरा दिया।
16. बड़वानी की सेंधवा में भाजपा की बसंती बाई निर्विरोध चुनाव जीत गई हैं।
17. बड़वानी से कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह 2600 वोटों से जीते।
18. अनूपपुर की जैतहरी में निर्दलीय नवरत्नी शुक्ला जीत गई हैं।
19. खंडवा की ओंकारेश्वर नगर परिषद में भाजपा के अंतर सिंह (3605) ने कांग्रेस के दौलतसिंह परिहार (1983) को हरा दिया।

परिणाम घोषित
8 कांग्रेस
8 बीजेपी
1 निर्दलीय
दो के परिणाम बाकी है।


3 चुनाव खाली कुर्सी भरी कुर्सी के लिए।
19 में आम चुनाव, दो का रिजल्ट बाकी है।
1 उप चुनाव हाईकोर्ट के आदेश पर काउंटिंग रोकी।

खि़लचीपुर में अध्यक्ष से मोहभंग
खि़लचीपुर नगर परिषद में 15 पार्षदों में 13 अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। जिसको लेकर हुए चुनाव में जनता ने अध्यक्ष दीपक नागर कि भरी कुर्सी के विरोध मतदान करते हुए उन्हें 340 मतों से हरा दिया। ऐसे में अब शासन खि़लचीपुर नगरपरिषद में दोबारा से चुनाव कराने का निर्णय ले सकता है।
रतलाम उपचुनाव अपडेट
इधर रतलाम जिले की जावरा लालाखेड़ा में सरपंच पद पर सीताबाई हेमराज 125 वोट से जीती। पीपलौदा के उपरवाड़ा में सरपंच पद पर मदनलाल चौहान 200 वोट से जीत। रतलाम के बांगरोद में सरपंच पद पर साधना पाटीदार 43 वोट से जीती। बाजना के गुड़ीपाड़ा में सरपंच पद पर धर्मेन्द्र डामर 80 वोट से जीत गए हैं। रतलाम में हुए सरपंच चुनाव में चार स्थानों पर हुए उप चुनाव में दो पर भाजपा समर्थित और दो पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो