Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बनेंगी 2300 करोड़ की नई सड़कें, सरकार ने दी मंजूरी

mp news: उज्जैन-इंदौर फोरलेन हाईवे, उज्जैन में एक नया बायपास और देपालपुर-इंगोरिया के बीच नई सड़क को कैबिनेट की मंजूरी..।

2 min read
Google source verification
cm mohan yadav

mp news: मध्यप्रदेश में जल्द ही हजारों करोड़ रूपयों से नई सड़कें बनाई जाएंगी। बुधवार को हुई मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में 2300 करोड़ रूपए की तीन नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। ये तीनों नई सड़कें उज्जैन-इंदौर और आसपास के शहरों के बीच यातायात को सुगम बनाएंगी। उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ के दौरान यातायात सुगम बनाने के लिए इनका निर्माण किया जा रहा है और सिंहस्थ से पहले इनको पूरा कर लिया जाएगा। 2300 करोड़ रुपए से बनेंगी ये नई सड़कें…


  1. उज्जैन सिंहस्थ बायपास के लिए 701 करोड़ की मंजूरी
    सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं, मोहन सरकार ने उज्जैन-सिंहस्थ बायपास बनाने का फैसला लिया है। 20 किलोमीटर लंबा सिंहस्थ बायपास सिंहस्थ से पहले बनाने की योजना है। ये बायपास पहले 2 लेन का था लेकिन अब 4 लेन का होगा। 701 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति इसके निर्माण के लिए दी गई है।

यह भी पढ़ें- लाड़ली बहना योजना की बढ़ने वाली है राशि ! सरकार ने शुरू की तैयारी


  1. इंदौर-उज्जैन के बीच ग्रीन फील्ड रोड के लिए 1370 करोड़ की मंजूरी
    इंदौर-उज्जैन के बीच एक और रोड ग्रीन फील्ड रोड बन रही है। इसकी लंबाई 48 किलोमीटर है। ये भी 4 लेन है। इसकी लागत 1370 करोड़ है, इसे भी मंजूरी दे दी गई है। इसकी खासियत ये होगी कि ये इंदौर-उज्जैन को तो जोड़ेगी, पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र से भी जुड़ेगी, इसलिए औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। एयरपोर्ट के करीब से निकलेगी इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है। लेफ्ट से ये पीथमपुर से तो राइट साइड में उज्जैन से जुड़ेगी।




  2. इंदौर-उज्जैन 2 लेन सड़क के लिए 239.38 करोड़ की मंजूरी
    इंदौर-उज्जैन जिले में 2 लेन सड़क बनेगी, 32 किलोमीटर 239.38 करोड़ की लागत से बनेगी। ये इंदौर के इंगोरिया और उज्जैन के जयपालपुर को जोड़ेगी। इसे भी मंत्रीमंडल ने मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें- एमपी के 21 जिलों की 41 सड़कें होंगी चकाचक, 4 महीने में पूरा होगा पायलट प्रोजेक्ट