
MP News: मध्यप्रदेश में अब महापौर की तरह जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराने की तैयारी में है। यह चुनाव पार्टी के सिबंल पर हो सकते हैं। ठीक इसी तरह नगरीय निकायों के चुनाव भी सीधे कराए जा सकते हैं। सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश पर सचिवालय इस पर विचार-विमर्श कर रहा है।
आपको बता दें कि, पंचायत के चुनाव बिना किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ा जाएगा। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवार को सीधा समर्थन नहीं रहता था। इसकी वजह से खरीद-फरोख्त के कई मामले सामने आते थे।
सरकार को पार्टी सिंबल पर चुनाव कराने के लिए नगर पालिक और पंचायत राज अधिनियम में संशोधन करना पड़ेगा। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। फिर कैबिनेट मंजूरी के बाद विधनासभा में संशोधन कराया जाएगा।
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कराया जाता है। अब डायरेक्ट चुनाव सिर्फ महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष का होता है। जहां पर राजनीतिक दल अपने चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार को मैदान में उतारते हैं।
Updated on:
01 Nov 2024 05:17 pm
Published on:
01 Nov 2024 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
