
MP News: नेपाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड होने से आमजीवन अस्त-व्यस्त पड़ गया है। इस तबाही में करीब 200 लोगों की जान चली गई और 42 लोगों के लापता होने की खबर है। इसी बीच नेपाल में मध्यप्रदेश के 17 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी।
हेल्पलाइन नंबर जारी करने के 1 घंटे बाद ही प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रीवा, जबलपुर और डिंडोरी के कुल 17 लोगों से संपर्क हो चुका है। यह सभी लोग मारवाड़ी धर्मशाला में सुरक्षित रुके हुए हैं। तीर्थ यात्रियों में एक तीन साल की बच्ची सहित कई बुजुर्ग लोग भी शामिल हैं।
नेपाल में फंसे एमपी के कुल 17 लोग हैं। जिनमें से रीवा के एक्स आर्मी मैन देवराज पटेल, श्यामकली पटेल, यशराज पटेल, लक्ष्मी पटेल है। डिंडोरी के राजेश साहू, रमेश साहू, दुर्गा साहू, विनोद साहू, खूबेन्द्र साहू, विपत मरावी, संतोष साहू नेपाल में फंसे हुए हैं। वहीं जबलपुर के राकेश, सोनिया, लवकेश (6 वर्ष), वाणी (3 वर्ष) , किरण (60 वर्ष), गोपेन्द्र (72) वर्ष भी शामिल हैं।
इधर, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया है कि सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं। इन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि नेपाल में हुए भूस्खलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गए कुल 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर इनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। मैं आश्वस्त करता हूँ कि आप चिंतित न हों, आपको सकुशल गृह नगर तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
Updated on:
01 Oct 2024 08:01 pm
Published on:
01 Oct 2024 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
