scriptकबड्डी लीग टूर्नामेंट में एमपी के खिलाड़ी दिखाएगें दम | MP players in Kapdi league tournament | Patrika News

कबड्डी लीग टूर्नामेंट में एमपी के खिलाड़ी दिखाएगें दम

locationभोपालPublished: Oct 05, 2018 01:58:28 pm

Submitted by:

Amit Mishra

भोपाल , हरदा, इंदौर के 3 खिलाड़ियों ने लिया इस टूर्नामेंट में भाग, अलग अलग टीमों की ओर से खेलगें

game news

कबड्डी लीग टूर्नामेंट में एमपी के खिलाड़ी दिखाएगें दम

भोपाल। सात अक्तूबर से चेन्नई में शुरू हो रहे प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के 3 खिलाड़ी इस छठे सत्र में भाग ले रहे है। कबड्डी लीग (केपीएल) में हिस्सा लेने की हसरत रखने वाले इन खिलाड़ियों को अब अपना दमखम दिखाने का मौका मिला है।

16 लाख की बोली लगाकर टीम में किया शामिल

टूर्नामेंट में इस बार इंदौर से 26 वर्षीय महेश गौड़ बंगाल वॉरियर्स की ओर से टूर्नामेंट में अपनी ताकत दर्शकों को दिखाएगें। इस लीग में महेश गौड़ को बंगाल वॉरियर्स ने 16 लाख की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है। महेश गौड़ ने बताया कि वे 10 वर्षो से कबड्डी खेल रहे हैं। महेश को कबड्डी के प्रति इतना लगाव है कि वे आज भी अपने पूरे काम छोड़कर कबड्डी को ज्यादा महत्व देते है।

मध्य प्रदेश का बढ़ाया गौरव

प्रो-कबड्डी लीग के छठे सत्र में हरदा से 18 वर्षीय यशवंत विश्नोई गुजरात फॉर्च्यूनियंसकी ओर से टूर्नामेंट में भाग लेकर मध्य प्रदेश का गौरव बढाएगें। लीग में यशवंत विश्नोई को गुजरात फॉर्च्यूनियंसकी ने 6 लाख की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है।
यशवंत विश्नोई का कहना है कि प्रो-कबड्डी लीग के छठे सत्र में मुझे खेलने का मौका मिला ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। और मेरी पूरी कोशिश रहेगी की मैं हर बार इस टूर्नामेंट में भाग लेता रहू।


हरियाणा स्टीलर्स की ओर से भाग लिए है अमित
भोपाल से 18 वर्षीय अमित ठाकुर हरियाणा स्टीलर्स ओर से टूर्नामेंट में इस सत्र में भाग लिया है। अमित ठाकुर ने बताया कि मेरा सपना है कि हम मध्य प्रदेश से भी एक टीम बनाकर प्रो-कबड्डी लीग टूर्नामेंट में भाग ले और अपने साथ साथ अपने प्रदेश का नाम रोशन करे।

कोच आलोक सिंह ने दी है ट्रेनिंग
इन सभी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कबड्डी कोच आलोक सिंह ने दी है। कोच आलोक सिंह बताते है कि हमारा प्रयास है कि इस टूर्नामेंट में अधिक से अधिक युवा भाग ले और प्रदेश का मान बढाएं। आलोक सिंह का कहना है कि हमारा प्रयास है कि अगले सत्र में अधिक से अधिेक लोग इस टूर्नामेंट में भाग ले। युवाओं को हम स्पेशल ट्र्रेनिंग भी दे रहे है और खिलाड़ियों में भी इस तरह के खेलोंं में उत्सुकता बढ़ी है।

इस तरह कबड्डी को मिली पहचान

आईपीएल और आईएसएल के बाद प्रो कबड्डी लीग की सफलता से देश में ग्रामीण पृष्ठभूमि का यह खेल पसंदीदा बन रहा है। कबड्डी को सबसे बड़ी पहचान तब मिली, जब दोहा और बुसान एशियाई खेलों में अर्जुन अवार्डी मुंडभर गांव के संजीव कुमार ने लगातार दो गोल्ड मेडल जीते। कबड्डी और वॉलीबाल ऐसे गेम हैं, जो सबसे ज्यादा गांव में खेले जाते हैं। ग्लैमर और पैसा बरसने से प्रो कबड्डी की धूम मची है।

एक करोड़ से ज्यादा मिले पांच भारतीय खिलाड़ियों को

प्रो-कबड्डी लीग का छठा सत्र आगाज के लिए तैयार है। भारत में आइपीएल और आइएसएल के बाद यह तीसरी सबसे बड़ी लीग बनने की राह पर है। लीग के इस सत्र में फ्रेंचाइजियों ने बड़ी बोली लगाकर कई खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। पांच भारतीय खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा की बोली पर खरीदा गया है।

‘बचपन का खेल है, बच्चो का नहीं’
कबड्डी के इस सत्र का नारा ‘बचपन का खेल है, बच्चो का नहीं’ एकदम सटीक है। इस खेल में ताकत के साथ तेजी से निर्णय लेने की क्षमता ही किसी खिलाड़ी को अंक दिला सकती है।


प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन की शुरुआत 7 अक्टूबर से चेन्नई में हो रही है. पहले इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होना था, लेकिन कुछ कारणों से अब लीग दो दिन की देरी से शुरू होगी. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में घरेलू टीम तमिल थलाइवाज का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स से होगा।

 

टूर्नामेंट मे कुल 12 टीमें प्रो कबड्डी लीग का खिताब हासिल करने के लिए एक-दूसरे से जद्दोजहद करेंगी. प्लेऑफ मुकाबले कोच्चि और मुंबई में होंगे. फाइनल मुकाबला 5 जनवरी को मुंबई में होगा.

Pro Kabaddi League-6 शेड्यूल


चेन्नई: 7-11 अक्टूबर 2018
7 अक्टूबर: तमिल थलाइवाज vs पटना पाइरेट्स
7 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs यू मुम्बा
8 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs हरियाणा स्टीलर्स
8 अक्टूबर: तमिल थलाइवाज vs यूपी योद्धा
9 अक्टूबर: दबंग दिल्ली vs गुजरात फॉर्च्यूनियंस
9 अक्टूबर: तमिल थलाइवाज vs तेलुगू टाइटंस
10 अक्टूबर: यू मुम्बा vs जयपुर पिंक पैंथर्स
10 अक्टूबर: तमिल थलाइवाज vs बेंगलुरु बुल्स
11 अक्टूबर: जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली
11 अक्टूबर: तमिल थलाइवाज vs बंगाल वॉरियर्स

हरियाणा (सोनीपत): 12-18 अक्टूबर 2018
12 अक्टूबर: हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात फॉर्च्यूनियंस
12 अक्टूबर: पटना पाइरेट्स vs यूपी योद्धा
13 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs दबंग दिल्ली
13 अक्टूबर: हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुम्बा
14 अक्टूबर: तेलुगू टाइटंस vs यूपी योद्धा
14 अक्टूबर: हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पल्टन
15 अक्टूबर: Free
16 अक्टूबर: बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगू टाइटंस
16 अक्टूबर: हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
17 अक्टूबर: बेंगलुरु बुल्स vs तमिल थलाइवाज
17 अक्टूबर: हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुम्बा
18 अक्टूबर: हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली

पुणे: 18-25 अक्टूबर 2018
18 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs गुजरात फॉर्च्यूनियंस
19 अक्टूबर: पटना पाइरेट्स vs तेलुगू टाइटंस
19 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs जयपुर पिंक पैंथर्स
20 अक्टूबर: यूपी योद्धा vs बंगाल वॉरियर्स
20 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs यू मुम्बा
21 अक्टूबर: दबंग दिल्ली vs बंगाल वॉरियर्स
21 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs बेंगलुरु बुल्स
22 अक्टूबर: Free
23 अक्टूबर: यू मुम्बा vs तेलुगू टाइटंस
23 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs तमिल थलाइवाज
24 अक्टूबर: बेंगलुरु बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स
24 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs यूपी योद्धा
25 अक्टूबर: Free
पटना: 26 अक्टूबर-1 नवंबर 2018


26 अक्टूबर: पटना पाइरेट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
26 अक्टूबर: गुजरात फॉर्च्यूनियंस vs तमिल थलाइवाज
27 अक्टूबर: जयपुर पिंक पैंथर्स vs बंगाल वॉरियर्स
27 अक्टूबर: पटना पाइरेट्स vs यू मुम्बा
28 अक्टूबर: दबंग दिल्ली vs यूपी योद्धा
28 अक्टूबर: पटना पाइरेट्स vs हरियाणा स्टीलर्स
29 अक्टूबर: Free
30 अक्टूबर: पुनेरी पल्टन vs गुजरात फॉर्च्यूनियंस
30 अक्टूबर: पटना पाइरेट्स vs तेलुगू टाइटंस
31 अक्टूबर: दबंग दिल्ली vs पुनेरी पल्टन
31 अक्टूबर: पटना पाइरेट्स vs बेंगलुरु बुल्स
1 नवंबर: पटना पाइरेट्स vs बंगाल वॉरियर्स
ग्रेटर नोएडा: 2-8 नवंबर 2018
2 नवंबर: यूपी योद्धा vs तमिल थलाइवाज
2 नवंबर: जयपुर पिंक पैंथर्स vs गुजरात फॉर्च्यूनियंस
3 नवंबर: यू मुम्बा vs पुनेरी पल्टन
3 नवंबर: यूपी योद्धा vs बेंगलुरु बुल्स
4 नवंबर: दबंग दिल्ली vs गुजरात फॉर्च्यूनियंस
4 नवंबर: यूपी योद्धा vs बंगाल वॉरियर्स
5 नवंबर: Free
6 नवंबर: जयपुर पिंक पैंथर्स vs हरियाणा स्टीलर्स
6 नवंबर: यूपी योद्धा vs तेलुगू टाइटंस
7 नवंबर: यूपी योद्धा vs पटना पाइरेट्स
8 नवंबर: हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली
8 नवंबर: यूपी योद्धा vs बेंगलुरु बुल्स

मुंबई: 9-15 नवंबर 2018
9 नवंबर: यू मुम्बा vs जयपुर पिंक पैंथर्स
9 नवंबर: बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगू टाइटंस
10 नवंबर: पटना पाइरेट्स vs बंगाल वॉरियर्स
10 नवंबर: यू मुम्बा vs गुजरात फॉर्च्यूनियंस
11 नवंबर: यू मुम्बा vs हरियाणा स्टीलर्स
12 नवंबर: Free
13 नवंबर: पुनेरी पल्टन vs तेलुगू टाइटंस
13 नवंबर: यू मुम्बा vs यूपी योद्धा
14 नवंबर: तमिल थलाइवाज vs हरियाणा स्टीलर्स
14 नवंबर: यू मुम्बा vs बेंगलुरु बुल्स
15 नवंबर: पटना पीरेट्स vs दबंग दिल्ली
15 नवंबर: यू मुम्बा vs तमिल थलाइवाज

अहमदाबाद: 16-22 नवंबर 2018
बेंगलुरु: 22-29 नवंबर 2018
दिल्ली: 30 नवंबर – 6 दिसंबर 2018
हैदराबाद: 7-13 दिसंबर 2018
जयपुर: 14-20 दिसंबर 2018
कोलकाता: 21-27 दिसंबर 2018


प्लेऑफ
कोच्चि
30 दिसंबर: TBD vs TBD
30 दिसंबर: TBD vs TBD
31 दिसंबर: TBD vs TBD
31 दिसंबर: TBD vs TBD

मुंबई
3 जनवरी 2019: TBD vs TBD
4 जनवरी 2019: Free Day
5 जनवरी 2019: फाइनल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो