चैंपियनशिप के 1000 मीटर की के-4 जूनियर वुमन स्पर्धा में मप्र की आस्था दांगी, बिनीता चानू, निहारिका जायसवाल और स्नेहा की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वुमन 1000 मीटर की सी-2 स्पर्धा में मासूमा यादव और सनातोम्बी चानू ने रजत पदक अर्जित किया। महिलाओं की 1000 मीटर के-4 स्पर्धा में सुषमा वर्मा, आस्था दांगी, स्वाति गुप्ता और दीपाली की चौकड़ी ने रजत पदक जीता। जूनियर मेन की 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में नीरज वर्मा, राज, रिषभ राठी और सुंदरम सूर्यवंशी की चौकड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
अंजली वर्मा ने लॉन टेनिस में जीता स्वर्ण पदक
भोपाल. चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग में अंजली वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है। अंजली वर्मा ने चंडीगढ़ की मधू को 9-1 से परास्त कर प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर सेन्ट्रल सेक्रेटिएट, नई दिल्ली की वैभवी रही।अंजली संसदीय कार्य विभाग वल्लभ भवन में कार्यरत हैं। यह पहली बार है कि मप्र की किसी खिलाड़ी ने सिविल सेवा के वुमन सिंगल्स लॉन टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। अंजली वर्मा वर्ष 2013 की विक्रम अवार्डी हैं।