scriptयहां खाकी से भी नहीं डरते गुंडे बदमाश! हर दिन देते हैं नए वारदात को अंजाम | mp police crime latest news | Patrika News

यहां खाकी से भी नहीं डरते गुंडे बदमाश! हर दिन देते हैं नए वारदात को अंजाम

locationभोपालPublished: Jul 20, 2018 11:14:57 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

यहां खाकी से भी नहीं डरते गुंडे बदमाश! हर दिन देते हैं नए वारदात को अंजाम

crime mp

यहां खाकी से भी नहीं डरते गुंडे बदमाश! हर दिन देते हैं नए वारदात को अंजाम

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से लगातार बेखौफ घूम रहे बदमाश हर दिन नए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन सुरक्षित राजधानी का दावा करती है। बीते बुधवार को बदमाशों ने पुलिस पर चाकू से हमला किया था।

शुक्रवार को राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र, सुभाष कालोनी में शिव मंदिर के पास बदमाशों ने हवाई फायर करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल की जांच में जुटी है। पुलिस अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। इधर, बिलखिरिया थाना क्षेत्र के कान्हासईया बाईपास पर भी लूट का मामला सामने आया है।

दो अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली

कोहेफिजा थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार की रात एक निजी अस्पताल के सामने दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक का हमीदिया हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। घायल की पहचान शाहरुख के रूप मे हुई है।

दुश्मनी के चलते पंचशील नगर के बदमाशों खुंखार बदमाश पप्पू चटका पर हमला किया था। गोली पास खड़े दूसरे युवक शाहरूख लग गयी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने युवक को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां युवक की इलाज चल रही है।

राजधानी में जेबकतरे बेखौफ

राजधानी में बदमाश अब पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। बुधवार की रात छोला इलाके में तीन जेबकतरों ने मंदिर दर्शन कर लौट रहे पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी के पेट और सीने में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सत्यज्ञान नगर छोला मंदिर निवासी 48 वर्षीय लालाराम कोरी हवलदार हैं। वे पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। लालाराम बुधवार रात करीब छोला गणेश मंदिर से दर्शन कर पैदल घर जा रहे थे। कैंची छोला के पास किसी ने उनकी जेब में हाथ डाला। पलटकर देखा इलाके का बदमाश उमेश नजर आया। उन्होंने कहा कि मैं हवलदार हूं, लेकिन उसके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा।

सीने व पेट में चाकू हमला

विरोध करने पर उमेश का साथी अनिल गौर व हलके विश्वकर्मा ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान उनके बीच हाथा-पाई भी हुई। उमेश ने चाकू निकाला और सीने व पेट में चाकू मार दिया। यह देख लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, जिससे तीनों भाग गए। सूचना मिलने के कुछ मिनट बाद ही छोला थाने की पुलिस पहुंच गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो