scriptहां मैं लड़कियों के संपर्क में हूं पर लड़कियों की संख्या याद नहीं- प्यारे मियां | Mp Police Interrogation with Accused of Rape Pyare Miyan | Patrika News

हां मैं लड़कियों के संपर्क में हूं पर लड़कियों की संख्या याद नहीं- प्यारे मियां

locationभोपालPublished: Jul 18, 2020 06:23:03 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

नबालिगों के यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां ने पुलिस पूछताछ में बीते 5 साल से लड़कियों के संपर्क में होने की बात कबूली है।

pyare.jpg

भोपाल. नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मुख्य आरोपी प्यारे मियां ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वो बीते 5 साल से लड़कियों के संपर्क में है लेकिन लड़कियों की संख्या कितनी है ये उसे पता नहीं। प्यारे मियां को पुलिस ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया था और पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। पहले ही दिन पूछताछ के दौरान आरोपी ने लड़कियों के संपर्क में होने की बात कबूली है।

गिरफ्तारी के बाद भी बेखौफ प्यारे मियां
रिमांड पर लेने के बाद पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी प्यारे मियां काफी बेखौफ नजर आ रहा है। वो बार बार पुलिस के सवालों को अपनी खामोशी से टाल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे आरोपी प्यारे मियां को उस पर दर्ज केस का कोई डर नहीं है। वो ज्यातातर वक्त खामोश बैठा रहता है। पुलिस के सवालों का जवाब नहीं देता है। पुलिस के बार बार लड़कियों से संपर्क होने के बाद उसने सिर्फ इतना ही बताया है कि वो बीते पांच साल से लड़कियों के संपर्क में है, लड़कियों की संख्या कितनी है इसके जवाब में उसके कहा पता नहीं। वहीं जब पुलिस ने उससे पूछा कि वो कैसे लड़कियों से संपर्क करता था तो आरोपी प्यारे मियां ने बताया कि वो तो लड़कियों की मदद करता था।

 

हंगामा करने वाली बेटियां और करीबियों ने बनाई दूरी
आरोपी प्यारे मियां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कंट्रोल रूम और कोर्ट परिसर के बाहर हंगामा करने वाली प्यारे मियां की बेटियों और उसके करीबी रिश्तेदारों ने भी अब उससे दूरी बना ली है। आरोपी प्यारे मियां की पुलिस रिमांड मिलने के बाद से न तो कोई करीबी या रिश्तेदार प्यारे मियां से मिलने के लिए पुलिस के पास पहुंचा और न ही प्यारे मियां ने किसी से मिलने की इच्छा जताई है।

 

प्यारे मियां पर है नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप
बता दें कि प्यारे मियां पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है। बीते दिनों भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने नशे की हालत में रात के वक्त कुछ लड़कियों को सड़क पर घूमते हुए पकड़ा था जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम ने लड़कियों से पूछताछ की थी तब लड़कियों ने यौन शोषण के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया था। लड़कियों ने बताया था कि उन्हें फॉर्म हाउस की पार्टियों में डांस करने के लिए भेजा जाता है और शराब पिलाकर यौन शोषण किए जाने के आरोप भी लड़कियों ने लगाए थे। पीड़ित लड़कियों ने प्यारे मियां और एक स्वीटी नाम की महिला का नाम लिया था जिसके बाद पुलिस ने पहले स्वीटी और फिर बाद में भोपाल से फरार हुए प्यारे मियां को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। प्यारे मियां के एक फ्लैट पर छापे के दौरान पुलिस को विदेशी शराब की महंगी महंगी बोतले और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो