scriptबूथवार ले रहे एक-एक वोट का हिसाब ताकि किसे मिलेगी जीत हो सके साफ | mp politics 2018 | Patrika News

बूथवार ले रहे एक-एक वोट का हिसाब ताकि किसे मिलेगी जीत हो सके साफ

locationभोपालPublished: Nov 30, 2018 03:25:59 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

राजधानी की छह सीटों पर वार्डवार ज्यादा वोटिंग वाले क्षेत्रों की हो रही समीक्षा भाजपा-कांग्रेस में विधानसभावार चल रही बूथ एजेंटों के साथ बैठकें

news

बूथवार ले रहे एक-एक वोट का हिसाब ताकि किसे मिलेगी जीत हो सके साफ

भोपाल। मतदान के बाद अब राजनीति दल एक-एक वोट का हिसाब-किताब करने में जुटे हैं। शहर की 6 विधानसभाओं में मौजूदा भाजपा के 19 मंडल, 85 वार्ड और छह सीट के 2032 मतदान केंद्रों पर वोटिंग ट्रेंड समझने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पोलिंग एजेंटों की विधानसभावार बैठकें कीं। सभी सीटों पर पार्टी ने पहले से विधानसभा प्रभारी तय कर रखे थे जो अब वोटिंग ट्रेंड की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

इस कवायद का मकसद 11 दिसंबर को सामने आने वाले परिणामों की पृष्ठभूमि को समझना है। इसके लिए नेता पोलिंग एजेंटों की मतदाता सूची पर वोटर का फोटो देखकर रुझान का अंदाजा लगा रहे हैं। ये भी देखा जा रहा है कि मतदान से पहले प्रचार और संपर्क के लिए जिन लोगों को जिम्मेदारियां दी गईं थीं उन्होंने किस हद तक इसे पूरा किया है।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र
वार्ड- 13, बूथ- 295
वोटर- 2 लाख 31 हजार 448
प्रमुख क्षेत्र- अग्रसेन, बस स्टैंड, शाहजहांनाबाद
भाजपा बूथ एजेंट की रिपोर्ट- वोटिंग ट्रेंड में कांग्रेस-भाजपा के वार्डों में बराबर वोटिंग हुई है। यहां कांग्रेस के 7 और भाजपा के पास 6 वार्ड हैं।
कांग्रेस बूथ एजेंट की रिपोर्ट- वार्ड 9 में 80 फीसदी मतदान हुआ। वार्ड नंबर 12, 13, व 16 में अधिक मतदान हुआ। अकील के लिए कमजोर क्षेत्र वार्ड 18 में छोला रोड, कैंची और कारगिल कॉलोनी रहे।

मध्य विधानसभा क्षेत्र
वार्ड- 13, बूथ- 292
वोटर- 2 लाख 31 हजार 138
प्रमुख क्षेत्र- चौक, बरखेड़ी, अरेरा
भाजपा बूथ एजेंट की रिपोर्ट- सुभाष नगर, अरेरा, शाहपुरा के वार्डों में ज्यादा मतदान। यहां भाजपा और कांग्रेस के पास 6-6 वार्ड हैं जबकि एक में निर्दलीय पार्षद है।
कांग्रेस के एजेंट की रिपोर्ट-पुराने शहर में 65 से 84.8 फीसदी तक मतदान। वार्ड 19 में 71 फीसदी तक। नए भोपाल के 106 बूथ में से करीब 24 बूथ पर बेहद नाजुक स्थिति रही।

हुजूर विधानसभा क्षेत्र
वार्ड- 12, बूथ- 367
वोटर- 2 लाख 87 हजार 734
प्रमुख क्षेत्र- कोलार, गांधीनगर, बैरागढ़
भाजपा बूथ एजेंट की रिपोर्ट- बैरागढ़ समेत 10 वार्ड हैं,जबकि 2 में कांग्रेस है। शहर के तीन मंडल के अलावा ग्रामीण मंडल फंदा, बिलखिरिया, दीनदयाल में भी 70 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

कांग्रेस के बूथ एजेंट की रिपोर्ट- बैरागढ़, गांधी नगर के बूथ पर 80 फीसदी मतदान। ग्रामीण क्षेत्र में 70 फीसदी। कोलार 60 फीसदी से अधिक और विजय नगर, पंचवटी, हलालपुर में 81 भी फीसदी मतदान हुआ जो अब तक सबसे अधिक हैं। 82 बूथ ग्रामीण क्षेत्र के हैं, यहां भी 70 फीसदी।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र
वार्ड- 18, बूथ- 384
वोटर- 3 लाख 46 हजार 799
प्रमुख क्षेत्र- अयोध्या, इंद्रपुरी, साकेत, अवधपुरी
भाजपा बूथ एजेंट की रिपोर्ट- भाजपा 16 और कांग्रेस के 2 वार्डों में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग।
कांग्रेस के एजेंट की रिपोर्ट- साकेत नगर क्षेत्र के सभी बूथ पर 50 फीसदी से ज्यादा मतदान नहीं हुआ। अन्य बूथ पर 60 से 65 फीसदी। कहीं-कहीं 40 फीसदी तक भी। ग्रामीण क्षेत्रों में 65 फीसदी तक मतदान हुआ।

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र
वार्ड- 12, बूथ- 284
वोटर- 2 लाख 12 हजार 838
प्रमुख क्षेत्र- टीटी नगर, नेहरू नगर, पंचशील नगर
भाजपा बूथ एजेंट की रिपोर्ट- भाजपा के 5 और कांग्रेस के 6
वार्डों में बराबर वोटिंग। एक निर्दलीय पार्षद समर्थन में।
कांग्रेस के एजेंट की रिपोर्ट-अधिक मतदान वार्ड 24, 25, 26 में। 24 में 67.36, 26 में 66.53 और 25 में 65.27 फीसदी तक, जिसे पक्ष में माना जा रहा है।
नरेला विधानसभा क्षेत्र
वार्ड- 17, बूथ- 371
वोटर- 3 लाख 2 हजार 891
प्रमुख क्षेत्र- करोंद, स्टेशन, सुभाष नगर
भाजपा बूथ एजेंट की रिपोर्ट- भाजपा के 14 वार्डों के मुकाबले कांग्रेस के 3 वार्ड संख्या और वोटिंग प्रतिशत में पिछड़ते दिख रहे हैं।
कांग्रेस के एजेंट की रिपोर्ट- नरेला के वार्ड 75, 77, 78, 89, 36, 40, 41, 70, 71, 44, 59 में अधिक मतदान हुआ है। यहां 65 से 78 फीसदी तक मतदान। कुछ बूथ पर तो 81 फीसदी तक मतदान हुआ है, जो अब तक सर्वाधिक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो